Rajgarh News : करंट लगने से 6 साल के बच्चे की मौत, पढ़े पूरी खबर

इंदौर- महिला के सिर पर गिरा होर्डिंग, एंगल लगने से हुई मृत्‍यु, कलेक्टर, पुलिस कमिश्नर और आयुक्‍त, नगर निगम को नोटिस जारी

Rajgarh News : राजगढ़ जिले में विद्युत विभाग की लापरवाही दुर्घटना का कारण बनी हैं। बता दें कि मलावर थाना क्षेत्र के सुंदरपुरा गांव में घर के सामने खेल रहे बच्चे की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

यह है मामला

मलावर थाना क्षैत्र के अंर्तगत स्थित ग्राम-सुन्दरपुरा में रविवार को प्रात: 10 बजे मासूम प्रिन्स पिता राजेश लववंशी अपने घर के बाहर खेल रहा था। पास में बिजली का तार टूटकर गिरा गया, जिसे अज्ञानतावश बच्चे ने पकड़ लिया। जिसके कारण बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों को जब इसकी जानकारी लगी, तो वे आनन-फानन में उसे समीप स्थित नरसिंहगढ़ के मेहताब हॉस्पिटल ले गये। जहाँ डॉक्टरों ने बताया, कि बच्चे की मृत्यु पहले ही हो चुकी है। पुलिस की मौजूदगी में डॉक्टरों ने शव का पोस्टमोर्टम कर परिजनों का सौप दिया गया।

घटना की जानकारी लगते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं ग्राम-सुन्दरपुरा में शोक का माहौल निर्मित हो गया। बच्चे का शव जैसे ही गाँव पहुँचा, वैसी ही सम्पूर्ण ग्रामवासियों की आँखे नम हो गई। बच्चे का अंतिम संस्कार ग्राम सुन्दरपुरा में कर दिया गया है।
राजगढ़ से जितेन्द्र राठौर की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews