Rajgarh News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1100 लीटर अवैध शराब जब्त, 20 आरोपी गिरफ्तार

Rajgarh News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1100 लीटर अवैध शराब जब्त, 20 आरोपी गिरफ्तार

Rajgarh News: राजगढ़ पुलिस द्वारा लगातार नशे के अवैध कारोबार पर शिंकजा कसने के लिए अवैध शराब का कारोबार करने वालों की धरपकड़ तेज कर दी गई है। इसके लिए पुलिस द्वारा पूरे जिले में अभियान चलाया जा रहा है। एसपी धर्मराज मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनकामना प्रसाद और एसडीओपी सारंगपुर अरविन्दसिंह के निर्देशन में तलेन एवं पचोर की पुलिस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तलेन में विभिन्न ठिकानों पर दबिश देकर कुल 1100 लीटर अवैध शराब को जब्त किया है।

आरोपी धारदार हथियार रखकर बेचते थे शराब

पुलिस टीम द्वारा अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 20 आरोपियों के कब्जे से प्लास्टिक की डब्बों में करीब 1100 लीटर अवैध हाथ भट्टी की कच्ची शराब जब्त की गई है। जिसकी अनुमानित कीमत 2 लाख 20 हजार रूपये बताई जा रही है। आरोपियों के पास पुलिस से धारदार हथियार भी बरामद किए। तलेन के थाना प्रभारी सुनिल केवट ने बताया कि, “आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट, 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। गिरफ़्तारी के बाद उनकी पेशकश कोर्ट में होगी।

कार्रवाई में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

अवैध शराब कारोबारियों पर कार्रवाई करने में एसडीओपी अरविन्दसिंह, तलेन थाना प्रभारी सुनील केवट, पचोर थाना प्रभारी आकांक्षा शर्मा, उपनिरीक्षक जितेन्द्र अजनारे, मोहरसिंह मण्डेलिया, अशोक भगत, सउनि युधिष्ठिर शर्मा, शिवराज मीना, रामदास सोलंकी, प्र.आर. जवसिंह, धीरज देवड़ा, संजय, आरक्षक गौरव, गोपाल, खेमसिंह, श्याम शर्मा, बनवारी गुर्जर, श्याम आर्य, भानु, बलराज, गोविंद, संजय, देवेन्द्र, अक्षय, सुनील, अजय, अरविंद सैनिक लालसिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

राजगढ़ से जितेंद्र राठौड़ की रिपोर्ट

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews