किसानों ने 7 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

ज्ञापन के माध्यम से किसानों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि जल्दी उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो किसान संघ उग्र आंदोलन करने पर विवश होगा।
rajgarh news

Rajgarh News : मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के खुजनेर में भारतीय किसान संघ के द्वारा शुक्रवार को अपनी 7 सूत्रीय मांगो को लेकर सेकड़ो किसान दोपहर में खुजनेर तहसील कार्यालय पहुचे यहां उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौपा है।

ज्ञापन के माध्यम से किसानों ने उर्वरक खाद की काला बाजारी को रोकने, बाजार में जहां-जहां व्यापारियों के यहां अधिक दाम में खाद बेचा जा रहा है उन पर कार्रवाई करने, मृतक नामांतरण होने के पश्चात वंचित रह गए किसानों को सम्मान निधि राशि को उनके खाते में पैसा डाला जाए, वही जंगली जानवर के द्वारा खेतों में नुकसान होने पर फसल का सर्वे करवा कर राहत राशी दी जाए। साथ ही प्रत्येक गांव में गौशाला का निर्माण करवाया जाए।

योजनाओं की जानकारी किसानों को दी जाए

किसानों के लिए शासन द्वारा ग्राम पंचायत में जो योजनाएं भेजी जाती हैं, उनकी जानकारी समय-समय पर किसानों को दी जाए, ताकि वे इनका लाभ ले सके। मध्य प्रदेश भू राजस्व 1959 की धारा 115 का सरलीकरण किया जाए ताकि आविवादित प्रकरण जो वर्तमान में कलेक्टर तक जा रहे है। उन्हें तहसील स्तर पर ही,उनका निराकरण किया जाए।

मांग पूरी नहीं हुई तो किया जाएगा आंदोलन

मध्य प्रदेश शासन के आदेश के बावजूद रजिस्ट्री नामांतरण सीधे तौर पर नहीं हो रहे हैं, रजिस्ट्री आमंत्रण सीधे किया जाए, उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि जल्दी उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो किसान संघ उग्र आंदोलन करने पर विवश होगा।

राजगढ़ से जितेन्द्र राठौर की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews