Rajgarh News : अवैध शराब पकड़ने गई पुलिस टीम पर माफियाओं ने किया पथराव, एक आरोपी गिरफ्तार

Rajgarh News : अवैध शराब पकड़ने गई पुलिस टीम पर माफियाओं ने किया पथराव, एक आरोपी गिरफ्तार

Rajgarh News : मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में शुक्रवार को पुलिस टीम खैरासी गाँव में अवैध शराब पकड़ने गई थी। जिस पर शराब माफियाओं ने पथराव कर दिया। पथराव में दो पुलिसकर्मी घायल हो गये हैं, वहीं बाइक से शराब बेचने वाले एक आरोपी राजकुमार कंजर को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जब आरोपी को थाने ले जा रही थी, उसी समय उसे छुड़ाने के लिये रास्ते में 5-6 लोगों ने पुलिस का रास्ता रोककर पथराव करना शुरू दिया।

यह है पूरी घटना

कोतवाली थाना प्रभारी उमेश यादव ने बताया कि आज सुबह हमें अवैध शराब की सूचना मिली थी, कि नानोरी गांव के कंजर खैरासी गांव के आसपास बड़े स्तर पर अवैध शराब को बेचने जा रहे है। इस सूचना के आधार पर कार्रवाई करने के लिए पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। जहाँ एक आरोपी राजकुमार कंजर बाइक से अवैध जहरीली शराब लेकर आता हुआ दिखा, जिसे रोकने पर वह मौके से भागा। उसी दौरान पुलिस ने आरोपी को पीछा करते हुए घेराबंदी कर पकड़ा। जब पुलिस आरोपी राजकुमार को राजगढ़ थाने ला रही थी, तभी कुछ दूरी पर आगे खैरासी से करेड़ी जाने वाले रास्ते पर कुछ बाइक सवारों ने पुलिस का रास्ता रोका और सामने खड़े हो गए। जिनके द्वारा पुलिस पर पथराव किया गया। पुलिस वाहन में आरोपी और शराब थी, जिसे सुरक्षित रखने के लिए पुलिस पास के गाँव खैरासी में रुकी।

पुलिस हमलावरों की कर रही है तलाश

उस दौरान वहां मौजूद अन्य लोग और पुलिस के बीच झूमा झटकी हुई। जिसके बाद पुलिस के समर्थन में गांव के लोग आ गए, जिन्हें देख अज्ञात हमलावर भाग निकले। जिसके बाद पकड़े गए आरोपी को कोतवाली पुलिस थाने लाया गया। पकड़े गए आरोपी राजकुमार के पास 60 लीटर जहरीली शराब बरामद हुई है। जिसको लेकर आरोपी व उसे छुड़ाने आए व पुलिस पर हमला करने वाले 5-6 अज्ञात हमलावरों पर 49 आबकारी एक्ट के साथ ही शासकीय कार्य मे बाधा व अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस अब अज्ञात हमलावरों की तलाश कर रही है।
राजगढ़ से जितेन्द्र राठौर की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews