Rajgarh News: 12वीं के जीव विज्ञान पेपर लीक के मामले में हुआ नया खुलासा, तीन लोगों पर FIR दर्ज, पढ़ें पूरी खबर

Rajgarh News: 12वीं के जीव विज्ञान पेपर लीक के मामले में हुआ नया खुलासा, तीन लोगों पर FIR दर्ज, पढ़ें पूरी खबर

Rajgarh News: राजगढ़ जिले के माचलपुर थाने में माध्यमिक शिक्षा मण्डल बोर्ड परीक्षा का जीव विज्ञान का प्रश्नपत्र सोशल मिडिया पर वायरल हो गया था। जिस पर पुलिस थाना माचलपुर में एफ.आई.आर. दर्ज हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक 18 मार्च को जिला शिक्षा अधिकारी करणसिंह भिलाला द्वारा थाने में आवेदन दिया गया था। जिसके अंर्तगत प्रदेश मान्यता प्राप्त परीक्षाऐं अधिनियम 1937 की धारा 3ए/4, सूचना प्रौद्योगिकी (संशोधन ) अधिनियम 2000 की धारा 72, 72ए, 74 के तहत केन्द्राध्यक्ष रेखा बैरागी, सहायक केन्द्राध्यक्ष रामसागर शर्मा व धनराज पाटीदार पर एफ.आई.आर. दर्ज हुई है।  थाना प्रभारी जितेन्द्र अजनारे ने बताया कि “हमने जिला शिक्षा अधिकारी के आवेदन पर 3 लोगों पर पेपर लीक मामले के अपराध क्रमांक 65/2023 दर्ज किया है।”

जीव विज्ञान का पेपर हुआ था वायरल

राजगढ़ जिले के जीरापुर विकासखण्ड के अंर्तग्त बोर्ड परीक्षा 2023 का परीक्षा केन्द्र पीपल्याकुल्मी में दिनांक 10 मार्च 2023 को परीक्षा के पहले सुबह 6 बजे जीव विज्ञान का पेपर सोशल मिडिया पर वायरल हुआ था। जिसके बाद आनन-फानन में भोपाल की टीम पीपल्याकुल्मी पहुँची थी।

मामले में हुआ नया खुलासा

राजगढ़ जिले के माचलपुर थाना क्षैत्र के अंर्तगत माध्यमिक शिक्षा मण्डल, भोपाल द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षा के केन्द्र पीपल्याकुल्मी में दिनांक 10 मार्च 2023 को गड़बड़ी की आशंका के चलते बोर्ड ऑफिस भोपाल और संभागीय कार्यालय भोपाल से आई टीम ने थाने के रिकार्ड रूम का निरीक्षण किया था। जिसमें जाँच दल ने केन्द्राध्यक्ष सहित 2 कर्मचारियों पर लापरवाही बरतने एवं परीक्षा की विश्वसनीयता पर घोर लापरवाही बरतने पर कार्यवाही की थी थी। जिसके बाद लोक शिक्षण आयुक्त अभय वर्मा द्वारा 2 दिन पूर्व मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1965 के नियम 3 के अंर्तगत कदाचरण एवं अनुशासन की श्रेणी में मानते हुए नियम 1966 के उपनियम 9(1) के अंर्तगत तत्काल प्रभाव से केन्द्राध्यक्ष रेखा बैरागी प्राचार्य उत्कृष्ट विद्यालय जीरापुर, सहायक केन्द्राध्यक्ष राम सागर शर्मा माध्यमिक शिक्षक, शास.कन्या उ.मा.वि. जीरापुर एवं सहायक केन्द्राध्यक्ष धनराज पाटीदार, उच्च मा.शि. पीपल्याकुल्मी को निलंबित कर दिया था। अब इस मामले में नया खुलासा हुआ है, कि जीव विज्ञान का पेपर सोशल मिडिया पर प्रात: 6 बजे ही वायरल हुआ था, जिस पर अब एफ.आई.आर. दर्ज हुई है। पुलिस आरोपीयों की गिरफ्तारी के लिये छोपेमारी कर रही है।
राजगढ़ से जितेंद्र राठौर की रिपोर्ट

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews