Rajgarh News : 66 किलो 200 गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, एक आरोपी फरार

पुलिस ने दोनों आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
rajgarh news

Rajgarh News : मध्यप्रदेश में अवैध मादक पदार्थ का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश में अवैध मादक पदार्थ कारोबार चरम सीमा पर है, मिली जानकारी के मुताबिक, लोकसभा चुनाव से ठीक पहले राजगढ़ पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। जहाँ सुठालिया पुलिस ने कोलाखो (बिसोनिया) गांव के एक खेत पर दबिश देकर एक ट्रक में बैठे आरोपी से 66 किलो 200 गांजा पकड़ा है। वहीं दूसरा आरोपी पुलिस को चकमा देकर मौके से भाग निकला।

क्या है पूरा मामला

शुक्रवार को सुठालिया पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मुखबिर से गुरुवार रात को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि कोलाखो (बिसोनिया) गांव में पदम राजपूत के खेत पर एक सफेद रंग की आइसर (अशोक लीलैंड) गाड़ी क्रमांक आरजे 17 जीबी 0953 खड़ा है। जिस पर सफेद तिरपाल ढका है, गाड़ी के कैवन में दो व्यक्ति राहुल राजपूत व पीरु राजपूत मादक पदार्थ गांजा उड़ीसा से लेकर आए हैं। पुलिस ने खेत पर दबिश देकर ट्रक में बैठे एक आरोपी से 66 किलो 200 गांजा पकड़ा है। वहीं दूसरा आरोपी पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया।

पकड़े गए गांजे की कीमत 6 लाख 62 हजार रूपए आंकी गई है। आरोपी ने पुलिस को बताया आरोपी गांजे की खेप को ट्रक में छिपाकर अपने जीजा के साथ मिलकर ओडिशा से अपने गांव में लेकर आया था। पुलिस ने दोनों आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

राजगढ़ से जितेन्द्र राठौर की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews