एसडीएम ने पकड़ा यूरिया युक्त दूध, मोके पर नष्ट करवाया

एसडीएम ने पकड़ा यूरिया युक्त दूध, मोके पर नष्ट करवाया

राजगढ़| मनीष सोनी| मध्यप्रदेश के राजगढ़ में मिलावट पर भारी मंत्री सिलावट नजर आरहे है| मंत्री सिलावट द्वारा मिलावट खोरो पर कार्रवाई के आदेश के बाद राजगढ़ में शुध्द के लिए प्रशासन ने युद्ध छेड़ रखा है | इसी को लेकर प्रशासन ने नकली दूध की सूचना मिलने के बाद नकली दूध बनाने वाले  मिलावटखोर के यह छापा मार कर 300 लीटर नकली दूध पकड़ कर उसे नाली में ढुलवा कर उसे नष्ट कर दिया । 

आज मिलावटी दूध को लेकर शिकायत की गई थी, प्रशासन ने मामले को संज्ञान में लेकर दबिश दी | बता दें कि ग्राम कुँवर कोटरी निवासी  नरेंद्र जयसवाल को यूरिया युक्त दूध के साथ पकड़ा है, इस कार्यवाही में करीब 300 लीटर नकली दूध मिला है , जिसमें यूरिया की मात्रा तथा माल्टोज की मात्रा अधिकतम पाई गई है|  

नरसिंहगढ एस डी एम सिध्दार्थ जैन ने बताया कि हमारे द्वारा प्राथमिक स्तर पर जांच की गई है, जिसमें की यह मात्रा मिली है, इस आधार पर दूध को नष्ट करा दिया गया है ,आगे की करवाई खाद्य नियंत्रण बोर्ड करेगा| 

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews