राजगढ़ में पूर्व मंत्री का अजब-गजब बयान, कहा- ‘चुनाव आयोग कोरोना से बड़ा है’

राजगढ़, बद्रीलाल यादव

राजगढ़, मनीष सोनी। मध्य प्रदेश के साथ-साथ राजगढ़ (rajgarh) में भी कोरोना (corona) तेजी से पांव पसार रहा है। बावजूद इसके राजनीति (politics) में कोई कमी नहीं आ रही है। अपने बयानों को लेकर हमेशा विवादों (controversy) में रहने वाले मध्यप्रदेश के पूर्व राज्यमंत्री बद्रीलाल यादव ने राजगढ़ में एक बार फिर एक अजीब बयान दिया है। दमोह (damoh) में चुनाव (election) को लेकर पूर्व मंत्री ने कहा है कि चुनाव आयोग (election commission) कोरोना से बड़ा है।

यह भी पढ़ें… कोरोना के आंकड़ों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, सामने आया शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान

दरअसल रिपोर्टर ने जब पूर्व राज्यमंत्री बद्रीलाल यादव के सामने प्रश्न रखा कि मध्यप्रदेश में लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे है जिसको  देखते हुए सभी जगह लॉक डाउन लगा दिया है। लेकिन दमोह में चुनाव हो रहे है और सब नेता वहा जा रहा है। इसपर मंत्री जी ने कहा कि दमोह में तो चुनाव आयोग के निर्देश है, चुनाव तो करवाना पड़ेगा। मंत्री जी के इस बयान पर रिपोर्टर ने फिर से प्रश्न करते हुए कहा कि क्या दमोह में कोरोना नही आयेगा इसके जवाब में मंत्री जी ने अपने ही अंदाज में बेपरवाही दिखाते हुए कहा कि चुनाव आयोग कोरोना से बड़ा है। इतना कह कर वे ठहाके मार कर हंसने लगे।

यह भी पढे़ं… जबलपुर : चैकिंग के दौरान पूर्व वित्त मंत्री ने महिला प्रधान आरक्षक को लगाई फटकार, वीडियो हुआ वायरल

राजगढ़ जिले के प्रभारी मंत्री बनाए गए महेंद्र सिंह सिसोदिया के एकदिवसीय राजगढ़ प्रवास के दौरान सर्किट हाउस में भाजपा के पूर्व राज्यमंत्री ने चुनाव आयोग का जि़क्र करते हुए कोरोनावायरस को लेकर ये अजीबोगरीब बयान दे डाला।
इतना ही नहीं इस तरह का लापरवाही भरा बयान देने के बाद वे उस पर बेपरवाही से हंसते भी नजर आए जिसकी वजह से वे फिर से चर्चा में आ गए हैं।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews