मौत की छलांग: शर्त लगाकर उफनती नदी में कूदे दो युवक, लोग बनाते रहे वीडियो

मौत की छलांग: शर्त लगाकर उफनती नदी में कूदे दो युवक, लोग बनाते रहे वीडियो

राजगढ़, डेस्क रिपोर्ट
मध्यप्रदेश के राजगढ़ में उफनती नदी में शर्त लगा कर दो युवकों ने मौत की छलांग लगा दी ओर पास खड़े लोग इस घटना का वीडियो अपने मोबाइल में बनाते रहे| नदी में छलांग लगाने वाले दोनो युवकों में एक युवक की जान बच गई ,लेकिन एक युवक तेज बहाव में बहता हुआ लापता हो गया ।

राजगढ़ जिले में लगातार हो रही तेज बारिश की वजह से नदियां उफान पर है| बताया जा रहा है कि राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में रहने वाले दो युवक रामबाबू मोगिया और ओमप्रकाश मालवीय अपने आप को बड़ा तैराक सिद्ध करने के लिए उफनती हुई ख़िलचीपुर की गाडगंगा नदी में कूद गए। आस पास खड़े लोग उफनती नदी में कूदने वाले दोनो युवकों के वीडियो बनाते रहे। नदी में तेज बहाव होने के कारण दोनो युवक बह गए ।

दोनों युवकों के बीच कूदने के बाद कौन पहले बाहर आता है इस तरह की शर्त लगाई गई थी। करीब 15 मिनट बाद रामबाबू मोंगिया तो करीब 1 किलोमीटर दूर किनारे लग गया लेकिन ओम प्रकाश मालवीय लापता हो गया। घटना के बाद से उसका कोई पता नहीं लग सका । बाद में पुलिस ने सूचना मिलने के बाद रेस्क्यू टीम को बुलाया गया है। अब टीम लापता युवक को ढूंढने का प्रयास कर रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews