राहुल और सोनिया गाँधी को केंद्रीय मंत्री ने बताया 420

Union-Minister-told-Rahul-and-Sonia-Gandhi-420

राजगढ़| मनीष सोनी| लोकसभा चुनाव को लेकर जुबानी जंग तेज हो गई है, विरोधियों पर तीखे हमले किये जा रहे हैं| मध्य प्रदेश के राजगढ़ में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँधी और सोनिया गाँधी को 420 बता दिया|  राजगढ़ लोकसभा से भाजपा के उम्मीदवार रोड़मल नागर के पक्ष पहले तो सड़क पर सेकड़ो कार्यकताओ के साथ जुलूस निकाला जिसके बाद केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने राजगढ़ के मंगल भवन में रोडमल नागर के पक्ष में सभा की| सभा से लोगो को सम्बोधित करते हुए केंद्रीय नरेंद्र सिंह तोमर ने राहुल और सोनिया गांधी पर निशाना साधते हुए उन्हें 420 बता दिया । 

तोमर ने कहा राहुल गांधी ,उनकी नेता सोनिया गांधी भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हैं | आप सब को मालूम होना चाहिए यह दोनों मां बेटे 420 के मुकदमे में गिरफ्तार हो कर कोर्ट से जमानत पर हैं , जो अपने घर में चार सौ बीसी करे जो अपने पुरखों की जमीन में चार सौ बीसी कर- कर उसे अपनी जायदाद बना ले । क्या उनके हाथ में देश सुरक्षित हो सकता है ,और यह लोग दुष्प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा चौकीदार चोर है, लेकिन मैं आपसे कहना चाहता हूं ,यह बात यह इसलिए कह रहे हैं क्योंकि यह भयभीत है इनको पता है कि चौकीदार जाग रहा है|

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews