राजगढ़ में फूड ऑफिसर का लोगों को भड़काने वाला वीडियो वायरल, बीजेपी ने की निलंबन की मांग

राजगढ़ में फूड ऑफिसर का लोगों को भड़काने वाला वीडियो वायरल, बीजेपी ने की निलंबन की मांग

राजगढ़,डेस्क रिपोर्ट

राजगढ़ में असिस्टेंट फूड ऑफिसर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो लोगो को सरकार के खिलाफ भड़काने का काम कर रहे है। ख़िलचीपुर में पदस्थ फूड ऑफिसर सुरेश वर्मा लोगो से कह रहे है कि “इस सरकार में व्यापारी और काम धंधे वाले ही फसेंगे, फंसते चले जायेंगे, टेक्स उसी को देना है, टेक्स उसी को देना है काम धंधे वाले को टेक्स देना है व्यापारी को टैक्स देना है। उद्योगपति को टैक्स नही देना है।” इस वायरल वीडियो पर भाजपा ने कड़ी आपत्ति ली है, इस मामले में राजगढ़ भाजपा के पूर्व विधायक अमर सिंह यादव  कलेक्टर को सरकार के खिलाफ लोगो को भड़काने वाले फूड आफिसर की शिकायत करने जा रहे हैं।

अमर सिंह यादव का कहना है कि वो  इस अधिकारी को निलंबित करने की मांग करेंगे, साथ ही वे प्रदेश के मुख्यमंत्री से भी इस अधिकारी को हटाने की मांग कर रहे हैं, क्योंकि इस अधिकारी ने जो वीडियो में कहा है इससे भाजपा की छवि धूमिल हो रही है और पार्टी को नुकसान पहुंच सकता है।

राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में असिस्टेंट फूड आफिसर के पद पर सुरेश वर्मा पदस्थ हैं, ये फूड ऑफिसर एक स्थान पर कार्रवाई के लिए गए थे वहीं वे व्यापारी व लोगो को समझाते हुए कह रहे हैं- “इस सरकार में व्यापारी और काम धंधे वाले ही फसेंगे,फसते चले जायेंगे , टेक्स उसी को देना है ,टेक्स उसी को देना के काम धंदा वाले को, व्यापारी को . उद्योगपति को नहीं टैक्स देना है।”

यह वीडियो पूरे जिले में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इस वीडियो पर भाजपा के राजगढ़ पूर्व विधायक अमर सिंह यादव ने कहा कि यह अधिकारी भाजपा सरकार को बदनाम कर रहा है, मुख्यमंत्री की छवि को धूमिल कर रहा है, ऐसे अधिकारियों को तत्काल पद से हटाया जाना चाहिए। मैं इस पूरे मामले में कलेक्टर से आज शिकायत करूंगा और इस अधिकारी पर कार्रवाई की मांग। साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री से भी मेरी मांग है कि इस अधिकारी को तत्काल निलंबित किया जाए।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews