रतलाम में सांसद-विधायक को घेरने वाले जयस नेताओं को भेजा गया जेल, रहा पुलिस का सख्त पहरा

रतलाम में सांसद-विधायक को घेरने वाले जयस नेताओं को भेजा गया जेल, रहा पुलिस का सख्त पहरा

Ratlam: रतलाम (Ratlam) में इन दिनों के बाद एक कोई ना कोई विवाद देखा जा रहा है। आलोट में विधायक द्वारा किसानों से खाद गोदाम में लूट करवाने का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि अब यहां जयस कार्यकर्ताओं द्वारा सांसद और विधायक के काफिले का घेराव करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस मामले में अब तक 25 नामजद के अलावा 50 से ज्यादा जयस कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इस मामले में हिरासत में लिए गए जयस नेताओं को भारी सुरक्षा के बीच न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

बता दें कि बीते दिन धराड़ गांव में सांसद गुमान सिंह डामोर और ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना के काफिले को जयस कार्यकर्ताओं ने घेर लिया था और गाड़ियों पर हमला कर दिया था। इस मामले को लेकर बिलपांक थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई थी। जिसके बाद जयस के 5 नेताओं को हिरासत में लिया गया था। आज इन सभी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से इन्हे कड़ी सुरक्षा में जेल पहुंचाया गया। रतलाम आदिवासी संगठनों से प्रभावित क्षेत्र है। इसी को देखते हुए शहर के प्रमुख चौराहों पर पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है।

ये है मामला

बता दें कि महू-नीमच रोड पर पड़ने वाले धराड़ गांव में सांसद और विधायक के काफिले को अचानक जयस कार्यकर्ताओं ने घेर लिया था। इन कार्यकर्ताओं ने सांसद और विधायक की गाड़ियों पर पत्थरबाजी की थी। इस पत्थरबाजी में कलेक्टर के दो सुरक्षाकर्मियों को भी चोट पहुंची थी। इसके बाद डॉ आनंद राय, डॉ अभय ओहरी, विमलेश खराड़ी और अन्य नेताओं को हिरासत में किया गया था। इस वजह से संभावित विरोध को देखते हुए किसी भी प्रदर्शन से निपटने के लिए जगह-जगह पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews