CAA और NRC के विरोध में धरना, बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल

CAA और NRC के विरोध में धरना, बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल

रतलाम/सुशील खरे। CAA और NRC के विरोध में दिल्ली के शाहीन बाग में चल रहे धरने के समर्थन में रतलाम में भी बड़ी तादाद में लोगों ने धरना दिया। आज धरने पर बैठे लोगों ने फूलमंडी के पास हरमाला रोड और अशोक नगर का रास्ता जाम कर दिया, इस विरोध में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं। इन महिलाओं ने कहा कि हमारे वोट से चुनी सरकार आज हमसे ही हमारी पहचान पूछ रही है..हमसे 1971 से पहले के प्रमाण मांगे जा रहे हैं। हम कहते हैं कि पहले सत्ता में बैठी भाजपा अपनी पार्टी के प्रमाण दे फिर हमसे प्रमाण मांगे।

इस दौरान धरना स्थल पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे और सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह चाक चौबंद रखा गया। प्रदर्शनकारियों ने ये कानून वापस न लेने पर आंदोलन तेज़ करने की चेतावनी दी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews