खाद लूट मामले में विधायक चावला को नहीं मिली अग्रिम जमानत, 13 दिन से हैं फरार

खाद लूट मामले में विधायक चावला को नहीं मिली अग्रिम जमानत, 13 दिन से हैं फरार

Fertilizer loot case: रतलाम (Ratlam) में हुए खाद लूट मामले में विधायक मनोज चावला अब तक फरार चल रहे हैं। उन्होंने इंदौर जिला कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी, जिसे खारिज कर दिया गया है। मामले को लगभग 13 दिन बीत चुके हैं लेकिन अब तक विधायक की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

विधायक मनोज चावला की जमानत की अर्जी इंदौर के हाई कोर्ट एडवोकेट द्वारा लगाई गई थी। इस अर्जी को कोर्ट ने खारिज कर दिया है और अब स्पेशल कोर्ट का गठन करने के बाद जबलपुर की एक स्पेशल बेंच इस मामले की सुनवाई करेगी। विधायक चावला के साथ जो भी लोग इस मामले में आरोपी बनाए गए हैं सभी के केस जबलपुर में सुने जाएंगे।

कोर्ट ने तो विधायक की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है, लेकिन कांग्रेस का बीजेपी पर निशाना साधना लगातार जारी है। सोशल मीडिया पर बीजेपी पर तंज कसते हुए लगातार यही कहा जा रहा है कि प्रदेश सरकार के इशारे पर प्रशासन कांग्रेसियों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है।

ये है मामला

10 नवंबर को आलोट विधायक मनोज चावला खाद गोदाम पर पहुंचे थे। यहां उन्होंने खाद वितरण में आ रही समस्या पर नाराजगी जताते हुए, गोदाम का शटर खोलकर किसानों को यूरिया की बोरी उठाकर ले जाने को कह दिया था। इस मामले में उनके और कांग्रेस नेता योगेंद्र सिंह जादौन के खिलाफ लूट का केस दर्ज किया गया था। जादौन को तो पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था लेकिन विधायक अभी भी फरार चल रहे हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews