रतलाम में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, एमडी ड्रग्स की तस्करी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया। आरोपी एमडी कहां से लेकर आया और किसे देने जा रहा था।
bhopal police

BHOPAL POLICE ARREST KALA IRANI

Ratlam News : प्रदेश में पुलिस प्रशासन की तमाम सख्तियों और लगातार कार्रवाइयों के बावजूद सूबे में नशे का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। आलम ये है कि ये नशे के सौदागर बिना डरे लोगों में नशा सप्लाई कर रहे हैं। इसी कड़ी में रतलाम पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तस्कर को पकड़ा है। पुलिस ने मंदसौर के तस्कर के पास से जावरा में 150 किलो ग्राम एमडी जब्त किया है। पकड़ी गई एमडी की बाजार कीमत 15 लाख रुपए बताई जा रही है।

बता दें कि पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर की सूचना मिली कि बैगमपुरा रोड ईदगाह एक व्यक्ति बाइक से अवैध मादक पदार्थ लेकर जा रहा है थाना प्रभारी जावरा ने टीम का गठन कर मुखबिर के बताए स्थान पर बाइक सवार को रोका गया। जब बाइक सवार से नाम पूछा गया तब उसने ईमरान कोका बताया। तलाशी लेने पर एक थैली में अवैध मादक पदार्थ एमडी रखी हुई थी। यह बाइक सवार मंदसौर से लेकर आया था।

पूछताछ में जुटी पुलिस

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया। आरोपी एमडी कहां से लेकर आया और किसे देने जा रहा था, इस संबंध में पुलिस की पूछताछ जारी है।

लाखों का मामला जब्त

गिरफ्तार आरोपी से अन्य अपराधों और एमडी ड्रग्स के लाने और देने जाने के स्त्रोत के संबंध में पूछताछ जारी है। पुलिस ने बाइक भी जब्त कर ली है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews