
रतलाम, मनोज श्रीवास्तव। उदयपुर चित्तौड़गढ़ हाईवे पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा (road accident) हो गया जिसमें रतलाम के एक बच्चे सहित तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर घायल हो गए ।
यह भी पढ़ें…अहमदाबाद हादसे में गुना जिले के 7 लोगों की मौत, सीएम शिवराज ने की आर्थिक सहायता की घोषणा
जानकारी के अनुसार उदयपुर चित्तौड़गढ़ हाईवे पर कीर की चौकी के पास शुक्रवार शाम कार आगे चल रहे टैंकर से टकरा गई। जिसमें रतलाम जिले के ताल निवासी 32 वर्षीय मयंक आंचलिया, 8 वर्षीय भव्य पुत्र मयंक आंचलिया और 40 वर्षीय विपुल धाकड़ की मौत हो गई। जबकि शरद आंचलिया और कमल गंभीर रूप से घायल हो गए। बतादें कि मयंक आंचलिया और विपुल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। जबकि बालक भव्य की मौत उदयपुर में उपचार के दौरान हुई। वहीं दोनों घायलों को उदयपुर के निजी अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज जारी है।
लेखक के बारे में
