रतलाम में आबकारी विभाग का एक्शन, 5 ढाबों पर की छापेमारी, अवैध शराब जब्त

रतलाम में आबकारी विभाग ने ढाबों पर चल रही अवैध शराब की बिक्री कर कार्रवाई की। इस दौरान कई लोग शराब का सेवन करते मिले।
Ratlam

सोमवार को रतलाम में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली। विभाग की टीम ने अलग-अलग जगह पर चल रही अवैध शराब की बिक्री पर कार्रवाई करते हुए शराब बरामद की है। बता दें कि कलेक्टर अजय कटेसरिया के निर्देश के बाद ये कार्रवाई की गई है।

विभाग द्वारा इस कार्रवाई को अलग-अलग जगह पर मौजूद पांच ढाबों पर अंजाम दिया गया। इस दौरान यह देखा गया कि ढाबा संचालक ने ग्राहकों को यहां पर बैठा रखा था और अवैध रूप से शराब पिला रहे थे। यहां से शराब जब्त करने के साथ संचालकों पर कार्रवाई की गई है।

जब्त की अवैध शराब

आबकारी विभाग की टीम ने शहर के बस स्टैंड, सज्जन मिल, साला खेड़ी, शहर सराय, स्टेशन टाफ, पवार हाउस, विनोबा नगर, देशी हांडी, चटका ढाबा, विजलेंस ढाबा, जुलवानिया रोड, बिरिया खेड़ी पर मौजूद शराब की दुकान और ढाबों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान जो लोग सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन कर रहे थे या फिर दुकान के आसपास रोड पर बैठकर नशा कर रहे थे। उन सभी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। लोगों को शराब का सेवन करवा रहे हैं ढाबा संचालकों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

इन अधिकारियों ने की कार्रवाई

ये कार्रवाई कलेक्टर द्वारा ली गई बैठक के बाद सहायक आबकारी आयुक्त विकास मंडलोई के निर्देशन पर की गई। टीम में आबकारी अधिकारी मनोहर खरे, ओमप्रकाश मालवीय, सचिन भास्कर, पुष्पराज चौहान ने अवैध शराब बेचने और पीने वालों पर कार्रवाई की है।

कलेक्टर ने लगाई थी फटकार

बता दें कि कलेक्टर द्वारा नारकोटिक्स और अन्य नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए जिले में की जा रही कार्रवाई के बारे जानकारी लेने के लिए समीक्षा बैठक रखी थी। इस दौरान उन्होंने आबकारी विभाग की कार्रवाई पर नाराजगी जताई थी। उसी के बाद ये कार्रवाई की गई।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews