Ratlam : भ्रामक खबरें फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई, कलेक्टर ने दिए निर्देश

Ratlam : भ्रामक खबरें फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई, कलेक्टर ने दिए निर्देश

रतलाम, सुशील खरे। रतलाम में डेल्टा वेरिएंट को लेकर सोशल मीडिया पर खबरें शेयर हो रही हैं जिसे कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने गलत और भ्रामक बताया है। उन्होने एक बयान जारी करते हुए कहा कि इसे लेकर उन्होने पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए हैं कि जो महामारी के संबंध में भ्रामक खबरें फैला रहे हैं उनके विरूद्ध कार्रवाई की जाए। वर्तमान में धारा 144 लागू है और भ्रामक खबरें फैलाना अपराध है जिसकी पुष्टि होने पर धारा 188 के तहत प्रकरण दर्ज किया जाएगा। इसी के साथ उन्होने कहा कि फिलहाल जिले में लॉकडाउन लगाने जैसी कोई स्थिति नहीं है।

इंदौर संभागायुक्त का बड़ा एक्शन-SDM विशा माधवानी निलंबित, ये है पूरा मामला

कलेक्टर ने कहा कि रतलाम में डेल्टा वेरिएंट को लेकर जो खबरें लगातार सोशल मीडिया पर शेयर हो रही है उसके कारण शहरवासियों में ही नहीं पूरे प्रदेश में भी जिज्ञासा और भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है और एक पैनिक जैसा माहौल बन रहा है। उन्होने कहा कि उनके पास प्रदेश से कहीं जगह से फोन आए हैं इसलिए इस पर एक स्पष्ट स्पष्टीकरण जारी किया जाना चाहिए जिससे लोगों में भ्रामक जानकारी ना फैले। उन्होने कहा कि हम सभी को मालूम है कि कोरोना की दूसरी लहर पिछली बार से अधिक संक्रामक था और डेल्टा वेरिएंट को लेकर लोगों को जागरूक करने की बजाय भ्रामक खबरें फैलाई जा रही हैं, जो गलत है और इसपर सख्त एक्शन लिया जाएगा। उन्होने कहा कि ऐसी कोई विषम परिस्थिति वर्तमान में नहीं है जिसके कारण लॉकडाउन लगाया जाए या अन्य कोई सख्त कदम उठाया जाए। लेकिन कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराया जाएगा।

[dgv_vimeo_video id=”568916128″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews