रतलाम निवासी निकला कोरोना पॉजिटिव, 4 दिन पहले इंदौर में हुई थी मौत

रतलाम निवासी निकला कोरोना पॉजिटिव, 4 दिन पहले इंदौर में हुई थी मौत

रतलाम।

मध्यप्रदेश में अब रतलाम निवासी एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव निकला है। व्यक्ति की चार दिन पहले इंदौर में मौत हो गई थी। शव रतलाम में लाकर दफनाया गया था।प्रसासन को आज बुधवार को उसकी रिपोर्ट मिली है।मृतक के 9 परिजनों को मेडिकल के आइसोलेशन वार्ड में भेजा गया है वही मृतक के निवास वाला एरिया लोहार रोड को सील कर  दिया गया है। इसके साथ ही लोहार रोड को किया सेनेटाइज किया गया है।

इंदौर प्रशासन से आज 8 अप्रैल 2020 को प्राप्त जानकारी अनुसार, एक व्यक्ति जिसका नाम मो.क़ादरी उर्फ बाबू भाई उम्र 60 वर्ष, जो विगत एक वर्ष से इंदौर में निवासरत थे, की मृत्यु 4.4.2020 को हुई है , उसके Covid19 पॉजिटिव होने की रिपोर्ट आज प्राप्त हुई है ।इनके परिवार द्वारा मूल निवास रतलाम होने के कारण मृत व्यक्ति का अंतिम संस्कार 4.4.20 को ही रतलाम में किया गया ।आज इनकी रिपोर्ट covid19 पॉजिटिव प्राप्त हुई है , इसलिए इनके परिवार तथा जनाज़े में शामिल व्यक्तियों की मेडिकल जांच करवा कर इसोलटे कर निगरानी में रखा गया है संक्रमण की संभावना को देखते हुए निवास के पास के एरिया को ऐतिहात के तौर पर Containment area घोषित किया जा रहा है ।वर्तमान में स्तिथि नियंत्रण में है तथा प्रशासन आवश्यक कार्यवाही कर रहा है तथा हर स्तिथि पर नज़र रखे हुए है ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews