MP Breaking News

रतलाम: ढाबों पर पुलिस की रेड, फ्रिज में मिली अवैध शराब, बैठकर पीते मिले लोग

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
Last Updated:
रतलाम पुलिस ने ढाबों पर आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कहीं से अवैध शराब जब्त की गई तो कहीं लोग बैठकर शराब का सेवन करते नजर आए।

रतलाम पुलिस द्वारा अवैध शराब और नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई लगातार की जा रही है। मुखबिर की सूचना के आधार पर अलग-अलग जगह दबिश देने का सिलसिला तो लगातार जारी ही है लेकिन बीते दिन पुलिस द्वारा आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया गया।

शहर के कई ढाबों पर की गई इस आकस्मिक चेकिंग के दौरान यह पाया गया कि कई संचालक ऐसे हैं, जो अपने ढाबों पर लोगों को बैठाकर शराब परोस रहे हैं। पुलिस की इस आकस्मिक चेकिंग से ढाबा संचालकों के बीच हड़कंप की स्थिति देखने को मिली।

रतलाम पुलिस की आकस्मिक चेकिंग

आमतौर पर यह देखने में आता है कि किसी भी क्षेत्र में कार्रवाई संबंधित थाना पुलिस के द्वारा की जाती है। लेकिन इस बार रतलाम एएसपी राकेश पंद्रों और उनकी पुलिस टीम ने संबंधित थाना क्षेत्र को सूचना दिए बगैर ढाबों पर छापामार कार्रवाई की। यही बज रही कि ढाबा संचालकों के पोल खुल गई और यह सामने आया कि अवैध रूप से शराब बेची और पिलाई जा रही है।

इन जगहों पर हुई कार्रवाई

जानकारी के मुताबिक एएसपी और पुलिस टीम की ओर से सेजावता फोरलेन बायपास और औद्योगिक थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सैलाना रोड के 5 ढाबों पर आकस्मिक रेड मारी। इस दौरान सघन चेकिंग करते हुए एक ढाबे के फ्रिज में अवैध रूप से रखी हुई बियर की केन और देसी शराब के क्वार्टर जब्त किए गए। इनके बारे में जब संचालक से पूछा गया तो कोई जवाब नहीं दे पाया।

बैठकर शराब पी रहे थे लोग

पुलिस की इस कार्रवाई में यह भी सामने आया कि एक ढाबे ने अपने पीछे के खुले हिस्से में टेबल कुर्सी लगा रखी थी। यहां पर लोग बैठकर शराब पी रहे थे। यहां खाली बोतलों के अलग-अलग ढेर भी पड़े हुए दिखाई दिए। इस बार में एएसपी का कहना है कि अवैध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। यही वजह रही कि आकस्मिक चेकिंग की गई है। अब जिन जगहों पर अवैध शराब मिली है उन संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews
रतलाम: ढाबों पर पुलिस की रेड, फ्रिज में मिली अवैध शराब, बैठकर पीते मिले लोग