Ratlam Road Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर हुई मौत

Accident

Ratlam Accident News: रतलाम के जावरा-खाचरोद रोड (Javra-Khachrod Road) पर भीषण एक्सीडेंट होने की जानकारी सामने आई है। ट्रक की टक्कर से हुए हादसे के बाद एक व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के मुताबिक गांव खेड़िया (Khedia) के पास यह घटना हुई है जिसमें भूतेड़ा (Bhuteda) के रहने वाले एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया है। सरसी पुलिस चौकी के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक भूतेड़ा में रहने वाला राधेश्याम अपनी बाइक से खाचरोद रोड से होते हुए राजाखेड़ी जा रहा था। यहां पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

ग्रामीणों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक व्यक्ति की ट्रक से जबरदस्त टक्कर हुई। हादसा इतना भयावह था कि ट्रक ने मृतक के सिर को कुचल दिया और अवशेष सड़क पर बिखरे दिखाई दिए। घटना की सूचना मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल पहुंचाया और ट्रक को जब्त कर थाने भेज दिया है। केस में छानबीन की जा रही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews