रतलाम: कुल्हाड़ी से मारकर की पत्नी और दो बच्चों की हत्या, घर के अंदर दफनाया, दो महीने बाद पुलिस को मिले कंकाल

भोपाल में रंग लगाने को लेकर हुए विवाद में युवक की मौत, मामला दर्ज, पिकअप वाहन से कुचलने का मामला

Ratlam News: रतलाम से सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक रेलकर्मी ने अपनी पत्नी और दो बच्चों को कुल्हाड़ी से मारकर मौत के घाट उतार दिया। उसके बाद अपने ही घर के अंदर गड्डा खोदकर उनकी लाश दफना दी। यह मामला कनेरी रोड पर स्थित विध्यवासिनी का है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

पारिवारिक विवाद के कारण गई तीन जान

दरअसल, करीब दो महीने पारिवारिक विवाद कर आरोपी राजू ने अपनी ही पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर दी थी और उन्हें घर के नीचे की दफना दिया था। इसका खुलासा रविवार 22 जनवरी को पुलिस द्वारा किया गया है। खोजबीन के दौरान पुलिस को घटनास्थल से तीन कंकाल मिले हैं। मृतक महिला का नाम निशा बताया जा रहा है। 7 वर्षीय अमन और 4 वर्षीय खुशी की हत्या भी उनके पिता के हाथों हुई। मिली जानकारी के मुताबिक निशा से आरोपी राजू ने दूसरी शादी की थी। और पहली पत्नी का केस भी चल रहा है।

दोस्त के साथ आरोपी गिरफ्तार

जानकारी मिलने के फौरन बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंची। जिसमें कैप्टन अभिषेक तिवारी, सीएसपी हेमंत सिंह चौहान और अन्य पुलिस अधिकारी शामिल थे। उन्होनें  लाश की तलाश में जमीन की खुदवाई करवाई, जहां उन्हें डीकम्पोज हुई तीन बॉडी बरामद हुई। गौर करने वाली बात यह है कि हत्या करने के बाद भी आरोपी इस घर में रहता था। इस पूरे मामले में राजू के दोस्त बँटी को भी दोषी पाया गया है। फिलहाल, पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ चल रही है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews