भू माफियाओं से मुक्त कराई गई जमीन पर बनेगा गरीबों का आवास, हाउसिंग बोर्ड ने शुरू की तैयारी

भू माफियाओं से मुक्त कराई गई जमीन पर बनेगा गरीबों का आवास, हाउसिंग बोर्ड ने शुरू की तैयारी

Ratlam News: रतलाम शहर में कई जमीनों पर भूमाफियाओं ने कब्जा कर रखा था, जिस पर कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने जमीनों को मुक्त करवाया है। अब 70 करोड़ मूल्य की इस शासकीय जमीन पर गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों के लिए आवास बनाया जाने वाला है। इसके लिए हाउसिंग बोर्ड ने तैयारी शुरू कर दी है।

गरीबों के लिए आवास बनाने की योजना के लिए कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने बंजली सेजावता बाईपास पर मौजूद शासकीय जमीन का संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। इस जमीन पर 300 से ज्यादा ईडब्ल्यूएस आवास बनाए जाएंगे, जिन्हें हाउसिंग बोर्ड डेवलप करेगा।

बंजली सेजावता बाईपास पर निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी में बताया कि प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जिले में भू माफियाओं से मुक्त करवाई गई जमीन पर कमजोर और आर्थिक रूप से पिछड़े हुए लोगों के लिए आवास उपलब्ध करवाने की मंशा जाहिर की है। 70 करोड की 3 हेक्टेयर जमीन पर ईडब्ल्यूएस आवासों का निर्माण करवाया जाएगा। इस दौरान जमीन पर साफ सफाई ना होने की वजह से कलेक्टर ने यहां पर पदस्थ किए गए दो चौकीदारों को हटाने के निर्देश भी दिए हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews