यहां पर किए गए मादक पदार्थ के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, अवैध अफीम जब्त

यहां पर किए गए मादक पदार्थ के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, अवैध अफीम जब्त

रतलाम,सुशील खरे

जिले के जावरा सबडिवीजन की कालूखेड़ा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ साथ दो लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक द्वारा अवैध मादक पदार्थ की धरपकड हेतु जिले मे अभियान आपरेशन मुक्ति चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व नगर पुलिसअधीक्षक प्रदीपसिह राणावत के मार्गदर्शन मे थाना कालूखेडा थाना प्रभारी उनि मधु राठौर के नेतृत्व मे अवैध मादक पदार्थ की धरपकड हेत लगातार चेकिगं की जा रही है।

बीते दिन भाटखेडा रिछादेवडा रोड ग्राम रिछादेवडा पर वाहन चेकिंग के दोरान भाटखेडा तरफ से एक काले रंग की मो.सा.पर दो व्यक्ति बैठे हुए आते दिखे ,जिनको रोकने का ईशारा किया। इतने में मोटर साईकिल चालक व उसका साथी दोनो पलिस को देखकर मो.सा.को रोकते ही घबरा कर मो.सा. से उतर कर भागने का प्रयास करने लगे ।मोके पर ही फोर्स की मदद से घेराबंदी से मोटर साईकिल चालक व उसके साथी को रोका गया।

मो.सा.चालक से नाम पता पुछने पर अपना नाम धनराज पिता मोतीलाल नि. गोगरपुरा तह:मल्हारगढ जिला मन्दसौर व मो.सा. के पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम दिनेश पिता कैलाश नि. जवासिया थाना भावगढ़ जिला मन्दसोर का रहने वाला बताया।दोनो से मो..सा. को रोकने पर भागने का प्रयास करने के सबंध मे पुछताछ करने पर व तलाशी लेने पर तलाशी लेते धनराज पाटीदार के बदन पर पहने शर्ट के अन्दर बनियान के अन्दर एक नीले सफेद कलर की कपडे की थैली के अन्दर चेक करने पर अवैध मादक पदार्थ अफीम जिसका तौल करने पर कुल वजन 950 ग्राम मादक पदार्थ अफीम किमती 88,000 हजार रुपये की मिली | जो मय मोटर साईकिल के जप्त कि गई।आरोपीयो धनराज व दिनेश को गिरफ्तार कर बाद विधिवत अग्रिम कार्यवाही कर एनडीपीएस एक्ट का दर्ज किया गया है ।

आरोपियों ने पूछताछ में ग्राम नवेली निवासी कन्हैयालाल के माध्यम से शंकरलाल नामक व्यक्ति से अफीम लाना बताया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यह अफीम व पूर्व मंडी अध्यक्ष नीमच राजू तिवारी को देने जा रहे थे। पुलिस आरोपियों के बयानों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews