33 माह बाद आज अमावस्या का चांद होगा ब्लैक मून, जानिए क्या होता है Black Moon?

33 माह बाद आज अमावस्या का चांद होगा ब्लैक मून, जानिए क्या होता है Black Moon?

Black Moon Today : आज शुक्रवार 19 मई चांद चमकीला नहीं दिखेगा, बल्कि अमावस्‍या का चंद्रमा ब्‍लैक मून होगा । खास बात ये है कि तीन महीने के किसी एक सीजन में चार अमावस्‍या आने पर तीसरी अमावस्‍या को ब्‍लैक मून कहा जाता है। ।यह घटना लगभग 33 महीनों बाद होती है।

कब होता है ब्लैक मून

अमावस्‍या को न दिखने वाले चंद्रमा के नामकरण के बारे में जानकारी देते हुए नेशनल अवार्ड प्राप्‍त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि 21 मार्च से आरंभ होकर 21 जून को समाप्‍त होने वाली तीन महीने की खगोलीय बसंत ऋतु में 2023 में चार अमावस्‍या आ रही हैं । इनमें से शुक्रवार (19 मई) को तीसरी अमावस्‍या है । तीन महीने के किसी एक सीजन में चार अमावस्‍या आने पर तीसरी अमावस्‍या को ब्‍लैक मून कहा जाता है। यह पिछले कुछ सालों से शब्‍द प्रचलन में आ गया है । यह घटना लगभग 33 महीनों बाद होती है ।

चांद चमकीला नहीं दिखता 

सारिका ने बताया कि यह इस साल की पांचवी अमावस्‍या है । ब्‍लैक मून की केवल यही एक परिभाषा नहीं है बल्कि किसी एक ही अंग्रेजी महीने में अगर दो अमावस्‍या होती है तो महीने की दूसरी अमावस्‍या को भी ब्‍लैक मून कहते हैं । यह लगभग हर 29 माह बाद आता है । एक अन्‍य परिभाषा के अनुसार अगर फरवरी माह में अमावस्‍या न हो तो जनवरी एवं मार्च में दो अमावस्‍या होती है । इसे भी ब्‍लैक मून कहा जाता है । यह 2033 में होगा । प्रत्‍येक अमावस्‍या को चंद्रमा सूर्य के सीध में होने से पृथ्‍वी से उसका चमकीला भाग नहीं दिखता है , इसलिये चंद्रमा दिखाई नहीं देता है । लेकिन साल में दो से 5 बार तक होने वाले सूर्यग्रहण की घटना में इसे सूर्य को पूर्ण या आंशिक रूप से ढ़कते हुये देखा जा सकता है ।

आगामी ब्‍लैक मून’-

  1. 31 दिसम्‍बर 2024 एक की महने में दो अमावस्‍या
  2. 23 अगस्‍त 2025 एक सीजन की चार अमावस्‍या में से तीसरी अमावस्‍या
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews