इन तारीखों में जन्में लोगों के लिए लाभदायक साबित होगा साल 2024, आर्थिक मोर्चे पर मिलेगी मजबूती

numerology

Numerology: हर व्यक्ति की जन्म तिथि उसके जीवन के बारे में कई बातों का खुलासा करती है। उसकी जन्म तिथि के अंकों के आधार पर ग्रह नक्षत्र की गणना की जाती है। जिससे पता लगता है कि व्यक्ति का जीवन किस तरह से गुजरने वाला है। जल्दी साल 2023 खत्म होने वाला है और 2024 की शुरुआत हो जाएगी। आने वाले साल से लोगों को काफी ज्यादा उम्मीदें हैं। वैसे भी जब भी नया साल आता है तो लोग यही सोचते हैं कि सब कुछ अच्छा होगा। चलिए आज महीने की कुछ विशेष तारीखों में जन्मे लोगों के लिए साल 2024 कैसा साबित होगा यह जानते हैं।

मूलांक 3 के लिए 2024?

महीने की 3, 12, 21 और 30 तारीख को जन्में लोगों का मूलांक तीन होता है। अब आप इन तारीखों का जोड़ लगाएंगे तो आपको तीन ही प्राप्त होगा। चलिए आपको बताते हैं कि इनके लिए 2024 कैसा साबित होने वाला है।

कैसा होगा नया साल

  • मूलांक 3 के जातकों के लिए साल 2024 अच्छा साबित होने वाला है। यह लोग कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और सफलता हासिल करेंगे।
  • इन लोगों की आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है। यह कुछ नया काम करने में कामयाबी हासिल करेंगे जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
  • जो लोग विवाहित है या फिर प्रेम संबंध में उनके लिए यह साल काफी अच्छा साबित होने वाला है। दंपतियों के बीच मधुरता बनी रहेगी और एक दूसरे को डेट कर रहे लोग अपने रिश्ते को आगे बढ़ा सकते हैं।
  • परिवार में लंबे समय से जो परेशानी चली आ रही है वह दूर होगी और आप आपसी सामंजस्य के साथ स्थितियों के बीच तालमेल बैठाने की कोशिश करेंगे।
  • अगर आप कोई प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं तो यह साल आपके लिए अच्छा साबित होने वाला है। खरीदी गई प्रॉपर्टी आपके लिए आगे चलकर शुभ साबित होगी।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews