नन्हे मेहमान के लिए 6 संस्कृत नाम, इनका अर्थ मोह लेगा मन

हर माता-पिता का यह सपना होता है कि उनके बच्चे का नाम सबसे प्यारा होना चाहिए। अगर आपके घर में नन्हा मेहमान आया है तो आप उसे संस्कृत के नाम दे सकते हैं।
Sanskrit baby name

संतान माता-पिता के लिए उनके जीवन जीने की वजह होती है। अपनी संतान को खुशहाल जीवन देने के लिए माता-पिता तमाम तरह के प्रयास करते हैं। वह चाहते हैं कि उनकी संतान को जीवन में हर खुशी प्राप्त हो और किसी भी चीज की कमी ना रहे। इसके लिए वह तमाम तरह के प्रयास करते हैं। वैसे बच्चे की खुशहाल जीवन में उसके नाम का महत्वपूर्ण सहयोग होता है।

यह तो हम सभी सुनते आए हैं कि नाम व्यक्ति के व्यक्तित्व को निर्धारित करता है। यह बात सही भी है क्योंकि जैसा नाम होता है इस तरह के गुण व्यक्ति के अंदर आते हैं। ऐसे में माता-पिता जब बच्चे का नामकरण करते हैं तो ऐसे नाम ढूंढते हैं, जिनका अर्थ अच्छा हो ताकि बच्चों के जीवन पर सकारात्मक असर आए।

बच्चों के संस्कृत नाम (Sanskrit Baby Name)

आजकल मॉडर्न होते जमाने में हर कोई यूनिक नाम ढूंढता है। हालांकि, इसके पीछे सबका मोटिव यही होता है कि अर्थ अच्छा होना चाहिए। अगर आपके घर में कोई नन्हा मेहमान आया है तो आप संस्कृत के नाम पर उसका नामकरण कर सकते हैं। हम आपके लिए कुछ प्यार से नाम और उनके अर्थ लेकर आए हैं।

अरित

यह बहुत प्यारा नाम है जो लाडले बेटे के लिए परफेक्ट साबित होगा। जो व्यक्ति प्रशंसा के योग्य होता है उसे यही कहा जाता है।

अच्युत

यह प्यारा सा नाम लाडले बेटे के लिए परफेक्ट साबित होगा। जो अविनाशी हो और जिसका विनाश ना किया जा सके उसे यही कहा जाता है।

मालिन

यह बहुत ही हटकर नाम है जो आपने शायद ही सुना होगा। योद्धा और मजबूत व्यक्तित्व का व्यक्ति यही कहलाता है।

तवस्य

यह बहुत ही यूनिक नाम है जो आप अपने लाडले बेटे के लिए चुन सकते हैं। इस नाम का अर्थ शक्ति मजबूती और ताकत होता है।

दिवित

यह सुंदर नाम है जिस पर आप बच्चे का नामकरण कर सकते हैं। इस नाम का अर्थ और आसमान तक पहुंचने वाला होता है।

मनन

अगर कोई बहुत ही सरल और दिल छू लेने वाला नाम ढूंढ रहे हैं तो यह बेस्ट है। इस नाम का अर्थ विचारशील व्यक्ति होता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews