बच्चों के लिए 9 बेहद खास नाम, चमक जाएगा नन्हे मेहमान का भाग्य

हर माता-पिता के लिए उनकी संतान दुनिया में सबसे कीमती होती है। अगर आपके घर में नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है और आप उसे कोई प्यारा नाम देना चाहते हैं। तो हम कुछ सुंदर नाम की लिस्ट लेकर आए हैं।
Baby Name

Baby Name: बेटियां किसी भी व्यक्ति को भगवान का दिया गया वह अनमोल तोहफा है। जिससे ज्यादा कीमती कुछ नहीं हो सकता। वैसे भी हम सुनते आए हैं की बेटियां किस्मत वालों को नसीब होती है। जिस घर में बेटी होती है वहां हमेशा रौनक बनी रहती है। उसके नन्हे कदमों की आहट से लेकर छनकती पायल की गूंज हर किसी का दिल जीत लेती है। बेटियां हर घर की आन, बान और शान होती है और माता-पिता अपने बच्चों पर जमकर प्यार लुटाते हैं।

जब घर में नन्ही परी का आगमन होता है तो पूरा घर खुशियों से भर जाता है और यही कहा जाता है की लक्ष्मी आई है। अगर आपके घर में भी माता लक्ष्मी के नन्हे कदम पड़े हैं तो आप भी उसके लिए कोई प्यारा सा नाम ढूंढ रहे होंगे। चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे सुंदर और अर्थपूर्ण नाम बताते हैं जो आपकी बच्ची के भाग्य को चमका देंगे।

रिध्या

यह नाम बहुत ही सुंदर और हटकर है जो आप अपनी बेटी को दे सकते हैं। इस नाम का अर्थ आकर्षक और भाग्य दोनों ही होता है।

श्रिया

अगर कोई यूनिक नाम चाहिए तो यह बिल्कुल बेस्ट रहने वाला है। इस नाम का अर्थ समृद्धि होता है। बेटियां तो वैसे भी घर में सुख समृद्धि लेकर आती है इसलिए नन्ही परी के लिए यह नाम बेस्ट है।

ताश्वी

अगर कोई हटकर नाम चाहिए तो इस पर नामकरण किया जा सकता है। इस नाम का अर्थ शांत, प्यारी और चार्मिंग होता है। इसका संबंध समृद्धि से भी जोड़ा जाता है।

अयांशी

बच्चों के लिए यह भी एक खूबसूरत नाम रहेगा जिस पर आप नामकरण कर सकते हैं। इस नाम का अर्थ दिव्या होता है और इसका दूसरा अर्थ भाग्यशाली है।

सुबीशा

अगर कोई बहुत सुंदर और यूनिक नाम चाहिए तो इसे चुना जा सकता है। इस नाम का अर्थ गुड लक होता है। उत्साही और हंसमुख स्वभाव का व्यक्ति भी यही कहलाता है। यह पॉजिटिविटी से भरा हुआ नाम है जो आपके बच्चे के जीवन को सकारात्मक से भर देगा।

ताशी

कोई छोटा सा और यूनिक नाम ढूंढ रहे हैं तो यह बिल्कुल बेस्ट रहेगा। इस नाम का अर्थ शुभ, समृद्धि और भाग्यशाली होता है। यह नाम आपकी बच्ची को खास बनाने का काम करेगा।

अयमन

अगर बेटे के लिए नाम चाहिए तो यह बहुत ही खास रहेगा। इस नाम का अर्थ धर्मी, धन्य और भाग्यशाली होता है।

रुद्रम

यह बहुत ही खूबसूरत नाम है जो आप अपने बेटे को दे सकते हैं। भगवान शिव के अनेक नाम में से एक है। इसका अर्थ ताकत और भाग्य होता है।

शर्मिन

अगर कोई सुंदर नाम चाहिए तो इस पर बेटे का नामकरण किया जा सकता है। इस नाम का अर्थ खुशी और भाग्यशाली होता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews