बच्चों के लिए सबसे अलग और खूबसूरत नाम, यहां देखें इनके सुंदर अर्थ

हर व्यक्ति के नाम का उसके जीवन पर गहरा असर होता है। अगर आप अपने बच्चों के लिए कोई नाम ढूंढ रहे हैं तो हम कुछ खूबसूरत से नाम की लिस्ट लेकर आए हैं।
Adorable Baby Name

अपने बच्चों के नाम हर माता-पिता सबसे बेस्ट रखना चाहते हैं। वह सोचते हैं कि बच्चों का नाम ऐसा होना चाहिए जो सबको पसंद आए और हर कोई उनकी तारीफ करे। यही वजह है कि बच्चों के जन्म से पहले ही उनके लिए सुंदर सा नाम ढूंढे जाने लगते हैं।

आजकल मॉडर्न दुनिया में हर कोई ऐसे नाम ढूंढता है जो देखने और सुनने में अट्रैक्ट लगते हैं। इन नामों का चुनाव करते समय इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि नाम का अर्थ क्या है। अगर अर्थ अच्छा है तो बच्चे के जीवन पर सकारात्मक असर आएगा। वहीं अगर नाम का अर्थ ठीक नहीं है तो नकारात्मक असर भी देखा जा सकता है। यही कारण है कि नाम सुनते समय इसका अर्थ देखना जरूरी है।

बच्चों के यूनिक नाम (Adorable Baby Name)

नामकरण संस्कार एक बहुत पुरानी विधि है। इस विधि के तहत रीति रिवाज के हिसाब से बच्चों को नाम के रूप में जिंदगी भर के लिए पहचान दी जाती है। बच्चों के जो नाम चुने जाते हैं वह उनके जन्मदिन के समय और नक्षत्र के हिसाब से निकले अक्षर पर होते हैं। आज हम कुछ यूनिक नाम की लिस्ट और उनके अर्थ लेकर आए हैं। चलिए यह प्यार नाम और उनके अर्थ जान लेते हैं।

बोधि

अगर आपको कोई छोटा और सुंदर नाम चाहिए तो आप अपनी लाडली गुड़िया को यह नाम दे सकते हैं। बोधी का अर्थ ज्ञान और बुद्धि होता है जो प्यारी बेटी के लिए बेस्ट रहेगा।

एला

अगर कोई छोटा सा नाम ढूंढ रहे हैं तो यह बिल्कुल परफेक्ट है। इस सुंदर से नाम का अर्थ पृथ्वी होता है और सुंदरता इसका दूसरा अर्थ है। आपकी प्यारी बेटी के लिए यह बेस्ट रहेगा।

फाल्गुन

यह बहुत ही खूबसूरत नाम है जो आप बैठे और बेटी दोनों को दे सकते हैं। यह एक हिंदू मास का नाम है। अर्जुन को इस नाम से भी पहचाना जाता था।

लावण्या

यह बहुत ही प्यारा नाम है जो सुनने और बोलने में बहुत अट्रैक्टिव लगता है। अगर आप लाडली बेटी को कोई यूनिक नाम देना चाहते हैं तो इस नाम को चुन सकते हैं। इस नाम का अर्थ सुंदरता होता है।

मंजरी

बहुत ही खूबसूरत नाम है जो आप अपनी प्यारी गुड़िया को दे सकते हैं। मंजरी का अर्थ फूलों का गुच्छा होता है। तुलसी के पौधे में जो फूल आते हैं उन्हें यही कहा जाता है।

ओमिका

यह बहुत ही सुंदर नाम है जो लाडली गुड़िया के लिए परफेक्ट साबित होगा। ओम की पवित्र ध्वनि से उत्पन्न होने वाला यही कहलाता है।

पावनी

एक प्यारा सा नाम है जो लाडली गुड़िया के लिए चुना जा सकता है। इस सुंदर नाम का अर्थ पवित्र और शुद्ध होता है। गंगा नदी को भी इस नाम से पहचाना जाता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews