अप्रैल में अक्षय तृतीया, हनुमान जयंती और पूर्णिमा कब? नोट कर लें तारीख, देखें व्रत-त्योहार की पूरी लिस्ट

अप्रैल में कई व्रत और त्योहार पड़ रहे हैं। महीने के दूसरे दिन की हनुमान जयंती और पूर्णिमा है। इस सूची में सीता नवमी, गंगा सप्तमी भी शामिल है। कई ग्रह भी चाल बदलेंगे। आइए जानें कब कौन-सा त्योहार मनाया जाएगा?
April vrat tyohar list 2026

अप्रैल का महीना बेहद ही खास होने वाला है। कई व्रत और त्योहार (April Vrat Tyohar List 2026) पड़ रहे हैं। महीने के तीसरे ही दिन वैशाख मास की भी शुरुआत होगी। जिसे हिंदू धर्म में  पवित्र माना जाता है। इस दौरान भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना की जाती है। इस दौरान पूजा-पाठ का भी विशेष महत्व होता है। इसके अलावा कई ग्रह भी अपनी चाल बदलेंगे।

महीने के दूसरे ही दिन हनुमान जयंती और चैत्र पूर्णिमा पड़ेगी। वहीं इसका समापन नृसिंह जयंती से होने वाला है। इसके अलावा वरुथिनी एकदशी और मोहिनी एकादशी का वर्तन भी रखा जाएगा। गंगा सप्तमी, सीता नवमी और परशुराम जयंती जैसे पर्व भी मनाए जाएंगे।

कब कौन-सा ग्रह करेगा गोचर?

2 अप्रैल को मंगल मीन राशि में गोचर करेंगे। अगले महीने चंद्रमा 15 बार राशि परिवर्तन करने वाले हैं। पहला गोचर 3 अप्रैल को तुला राशि में होगा। 11 अप्रैल को मीन राशि में बुध का गोचर होगा। फिर 30 अप्रैल को बुधदेव मेष राशि में प्रवेश करेंगे। 14 अप्रैल को मेष राशि में सूर्य देव प्रवेश करने वाले हैं इस दिन को मेष संक्रांति के नाम से जाना जाता है। वहीं 13 अप्रैल को वृषभ राशि में शुक्र का गोचर गोचर होगा।

अप्रैल में अक्षय तृतीया कब?

इस साल अक्षय तृतीया 19 अप्रैल को मनाई जाएगी। 19 सुबह 10:48 पर वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि का आरंभ होगा। इसका समापन 20 अप्रैल सुबह 7:27 बजे होगा। हिंदू धर्म में इस पर्व का बेहद ही खास महत्व होता है। सोना खरीदने, विवाह, गृह प्रवेश, नए व्यापार की शुरुआत और निवेश के लिए के लिए यह दिन बेहद ही शुभ माना जाता है।

यहाँ देखें व्रत और त्योहारों की लिस्ट 

  • 2 अप्रैल गुरुवार- चैत्र पूर्णिमा और हनुमान जयंती
  • 3 अप्रैल शुक्रवार- वैशाख माह की शुरुआत
  • 5 अप्रैल रविवार-  विकत संकष्टी चतुर्थी
  • 9 अप्रैल गुरुवार- मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
  • 10 अप्रैल शुक्रवार- कलाष्टमी
  • 13 अप्रैल सोमवार- वरूथिनी एकादशी
  • 14 अप्रैल 2026 मंगलवार- मेष संक्रांति, वामन द्वादशी, सोलर नववर्ष
  • 15 अप्रैल बुधवार- मासिक शिवरात्रि और प्रदोष व्रत
  • 17 अप्रैल शुक्रवार- वैशाख अमावस्या
  • 18 अप्रैल शनिवार- चंद्र दर्शन, पराशर ऋषि जयंती
  • 19 अप्रैल रविवार- परशुराम जयंती, त्रेता युग दिवस, अक्षय तृतीया
  • 20 अप्रैल सोमवार- रोहिणी व्रत, मातंगी जयंती
  • 21 अप्रैल मंगलवार- सूरदास जयंती, शंकराचार्य जयंती
  • 22 अप्रैल बुधवार- स्कंद षष्ठी
  • 23 अप्रैल गुरुवार- गंगा सप्तमी
  • 24 अप्रैल शुक्रवार- मासिक दुर्गा अष्टमी, बगलामुखी जयंती
  • 25 अप्रैल शनिवार- सीता नवमी
  • 27 अप्रैल सोमवार- मोहिनी एकादशी, त्रिशूर पुरम, सिद्धि लक्ष्मी जयंती
  • 28 अप्रैल मंगलवार- भौम प्रदोष व्रत, परशुराम द्वादशी
  • 30 अप्रैल गुरुवार- नृसिंह जयंती और छिन्नमस्ता जयंती

(अस्वीकरण: यह आलेख पंचांग, मान्यताओं और अन्य माध्यमों पर आधारित है। इसका उद्देश्य सिर्फ सामान्य जानकारी साझा करना है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज इन बातों की सटीकता की पुष्टि नहीं करता। विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews