30 अक्टूबर को इस अशुभ योग के खत्म होते ही चमकेगा 4 राशियों भाग्य, मान-सम्मान, धन-दौलत में अपार वृद्धि, नौकरी-व्यापार में तरक्की

grah gochar

Rahu Gochar /Guru Chandal Yog: नवंबर का महीना कई राशियों के लिए बेहद लकी साबित होने वाला है क्योंकि अक्टूबर अंत से गुरू चांडाल योग समाप्त होने वाला है। ज्योतिष शास्त्र मुताबिक पापी ग्रह राहु के मीन में गोचर करते ही गुरू राहु की युति खत्म हो जाएगी और 30 अक्टूबर को गुरु चांडाल अशुभ योग समाप्त हो जाएगा, जिससे 4 राशि के अगले 6 महीने शानदार रहने वाले हैं, जातकों को आकस्मिक धनलाभ हो सकता है।

अक्टूबर अंत में खत्म होगी गुरू राहु की युति

ज्योतिष के मुताबिक, अप्रैल में देव गुरु बृहस्पति के 12 साल बाद मेष राशि में गोचर करने से गुरु और राहु की युति से गुरु चांडाल योग बना था, चुंकी राहु पहले से ही मेष राशि में विराजमान थे, लेकिन अब 30 अक्टूबर को राहु मेष राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर करने जा रहे है जो मई तक यही विराजमान रहेंगे। राहु के राशि बदलते ही गुरू राहु की युति टूट जाएगी और गुरू चांडाल योग भी स्वत: समाप्त हो जाएगा। इस योग के समाप्त होते ही 4 राशियों को बहुत लाभ मिलने वाला है। वही वर्तमान में गुरू वक्री अवस्था में है।

इन राशियों के लिए शुभ साबित होगा गुरू चांडाल योग का समाप्त होना

मेष राशि : सितंबर अंत में गुरु चांडाल योग के समाप्त होने पर जातकों को बहुत लाभ मिलने वाला है। आर्थिक तंगी और परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है और सुखों का लाभ मिलेगा। वैवाहिक जीवन में आ रही समस्याओं का अंत होने के संकेत है। सेहत में सुधार होगा। संतान प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं। अविवाहितों के लिए समय अनुकूल रहेगा, कहीं रिश्ते की बात चल सकती है, कहीं रिश्ता पक्का हो सकता है। कारोबारियों-व्यापारियों के लिए भी 6 महीने तक का समय शानदार रहने वाला है।

कर्क राशि : गुरु चांडाल योग समाप्त होना जातकों के लिए हितकारी साबित होगा। भाग्य का साथ मिलेगा। करियर में प्रगति और व्यावसायिक जीवन में चल रही परेशानियां खत्म होंगी।व्यापारियों को धनलाभ की संभावना प्रबल है। स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं से भी राहत मिलेगी। कार्यों में सफलता मिलेगी। आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी होगी।

सिंह राशि : गुरु चांडाल योग का समाप्त होना जातकों के लिए अच्छे दिन की शुरूआत करवाएगा । किस्मत का साथ मिलेगा।सरकारी नौकरी के योग बन सकती है। विवाह के प्रस्ताव आ सकते है । रीजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय शानदार रहेगा, कोई पद मिल सकता है। मीडिया, मॉडलिंग, प्रशासनिक, फिल्म लाइन, कवि, लेखक के लिए समय गोल्डन साबित होगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है, स्वास्थ्य पर भी अच्छा प्रभाव पड़ेगा।

मिथुन राशि : अक्टूबर अंत में राहु के गोचर करते ही गुरु चांडाल योग का समाप्त हो जाएगा।  इस योग के खत्म होते ही जातकों का गोल्डन टाइम शुरू हो जाएगा। आर्थिक स्थिति और रिश्तों में सुधार आएगा। पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है।  संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। करियर के लिए समय अनुकूल रहने वाला है, करियर में तरक्की होगी, सफलता मिलेगी।समाज में मान- सम्मान बढ़ेगा और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी।

(Disclaimer : यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों और जानकारियों पर आधारित है, MP BREAKING NEWS किसी भी तरह की मान्यता-जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इन पर अमल लाने से पहले अपने ज्योतिषाचार्य या पंडित से संपर्क करें)

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews