Budh Asta : 19 जून को बुध होंगे अस्त, इन राशियों को रहना होगा सतर्क, व्यापार-नौकरी पर पड़ेगा नकारात्मक प्रभाव

grah gochar

Budh Asta 2023 : वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर माह कई ग्रह अपना स्थान परिवर्तन करते हैं, ऐसे में कई ग्रहों का गोचर, अस्त और उदय होना सभी राशियों के जीवन पर प्रभाव डालता है। जून में भी इसी तरह का संयोग बनने वाला है। ज्योतिष के अनुसार, एक तरफ ग्रहों के राजकुमार बुध 7 जून 2023 की शाम 7 बजकर 40 मिनट पर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। वही दूसरी तरफ बुद्धि के देवता बुध ग्रह 19 जून 2023 की सुबह 7 बजकर 16 मिनट पर वृषभ राशि में अस्त होने जा रहे हैं।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, किसी भी ग्रह के अस्त होने पर सभी लोगों को जीवन पर प्रभाव देखने को मिलता है। अगर कुंडली में बुध मजबूत है, तो बुद्धि तेज होने के साथ उत्तम स्वास्थ्य मिलता है। वहीं अगर बुध अस्त हो रहे हैं, तो इसका अर्थ है कि करियर, सेहत और आर्थिक स्थिति आदि के मामलों में असर पड़ सकता है। बुध के अस्त होने से जून माह के अंत तक कुछ राशियों को नौकरी, कारोबार आदि में परेशानियां खड़ी हो सकती है।

जानिए राशियों पर प्रभाव

वृषभ राशि : बुध का अस्त होना जातकों के जीवन पर बुरा असर डाल सकता है। खर्चों में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। मानसिक रुप से परेशान होंगे और तनाव बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में भी पदोन्नति की सम्भावना कम है। गृह क्लेश के आसार है । स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतने की ज़रूरत है। पारिवारिक समस्याओं के साथ-साथ मानिसक और आर्थिक समस्याओं में बढ़ावा होगा।  इस अवधि में कड़ी मेहनत का भी फल नहीं मिलेगा।  नौकरी करने वाले जातकों को पदोन्नति, इंक्रीमेंट आदि की उम्मीदों पर पानी फिर सकता है।

कर्क राशि : बुध का असर होना जातकों को परेशान कर सकता है। व्यापर और नौकरी में दिक्कतें आ सकती है। प्रेम सम्बन्ध के मामलों में सावधानी रखें। समझदारी से काम लें, जल्दबाजी ना करें। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति और आय वृद्धि दोनों में ही समस्या आ सकती है। व्यवसाय में घाटा होने के संकेत है। आर्थिक स्थिति पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। खर्चे बढ़ेंगे, बचत कम होगी।

सिंह राशि : जातकों की कुंडली में बुध दशम भाव में अस्त होने जा रहे हैं। ऐसे में सिंह राशि के जातक के जीवन में भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। भाग्य आपका साथ नहीं देगा। यदि आप किसी चीज में कामयाबी हासिल करना चाहते हैं, तो पहले अच्छे से योजना बनाने की आवश्यकता है। आर्थिक स्थिति भी इस अवस्था के दौरान प्रभावित हो सकती है। कारोबार आदि में भी जातकों को मेहनत का पूरा फल नहीं मिलेगा।  व्यक्ति को लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है, इन जातकों की आर्थिक स्थिति पर भी प्रभाव देखने को मिलेगा।

(Disclaimer : यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है, MP BREAKING NEWS किसी भी तरह की मान्यता-जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल लाने से पहले अपने ज्योतिषाचार्य या पंडित से संपर्क करें)

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews