12 साल बाद बुध-गुरू के संयोग से बदलेगी 3 राशियों किस्मत, गोल्डन टाइम, अपार धन-संपत्ति लाभ के योग

grah gochar 2026

Conjunction Of Mercury Jupiter: : ज्योतिष शास्त्र में जहां ग्रहों के राजकुमार बुध को बुद्धि व्यापार का कारक माना जाता है वही गुरु धन के कारक माने जाते है।जब भी यह दोनों ग्रह राशि परिवर्तन करते है तो राशियों, मानव जीवन और पृथ्वी पर असर पड़ता है। वर्तमान में बुध धनु राशि में विराजमान है और गुरु मेष राशि में मार्गी अवस्था में है। फरवरी में 2 बार राशि बदलने के बाद मार्च में बुध मेष राशि में गोचर करेंगे, जिससे गुरू और बुध की युति बनेगी जो 3 राशियों को बहुत लाभ प्रदान करने वाली साबित होगी। इस युति से बिजनेस और करियर में तरक्की के साथ धनलाभ के योग बनेंगे।

बुध-गुरू की युति लाएगी 3 राशियों की जिंदगी में खुशियां

मेष राशि : वर्तमान में देवों के गुरू का आपकी राशि में विराजमान होना बेहद शुभ है और बुध के मेष में आ जाने से गोल्डन टाइम शुरू हो सकता है। बुध और गुरु की युति से आत्मविश्वास बढ़ेगा और धन संपत्ति में वृद्धि होगी।हर काम में तरक्‍की होने के चांस है। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम रहेगा,  प्रमोशन के साथ सैलरी में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है। नई नौकरी के भी ऑफर आ सकते है। समाज में मान- सम्मान और पद की प्राप्ति हो सकती है। अविवाहितों को भाग्य का साथ मिलेगा, विवाह के प्रस्ताव आ सकते है, कही रिश्तें की बात बन सकती है।

धनु राशि : बुध और गुरु की युति जातकों के लिए किसी वरदान से कम साबित नहीं होगी। गोल्डन टाइम शुरू होगा। आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है।संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते है। छात्रों को समय का साथ मिलेगा, मेहनत का फल मिलेगा। धार्मिक यात्रा पर जा सकते है। समाज में मान सम्मान और प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। करियर में अपार सफलता और तरक्की के योग बनेंगे।

सिंह राशि : बुध और गुरु की युति जातकों के लिए अनुकूल साबित हो सकती है। आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। लंबे समय से रुके और अटके हुए काम पूरे हो सकते है। देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैंं। मांगलिक या धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।  व्यापारियों को धनलाभ हो सकता है, नई व्यवसायिक डील फाइनल कर सकते हैं। आत्‍मविश्‍वास में वृद्धि होगी।आय में वृद्धि होगी, आय के नए नए स्त्रोत खुलेंगे।

(Disclaimer : यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों और जानकारियों पर आधारित है, MP BREAKING NEWS किसी भी तरह की मान्यता-जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इन पर अमल लाने से पहले अपने ज्योतिषाचार्य या पंडित से संपर्क करें)

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews