अक्टूबर से इन 3 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, धनलाभ के प्रबल योग, करियर-कारोबार में तरक्की

rajyog 2025

Guru Rahu Yuti : ज्योतिष में देव गुरू बृहस्पति और राहु का बड़ा महत्व माना जाता है। गुरु ग्रह को सुख, सौभाग्य, वैभव, धन आदि का कारक माना जाता है। कहते है अगर किसी का गुरू मजबूत हो तो उसकी सारी समस्याएं दूर हो जाती है और सफलता मिलती है। वही राहु-केतु को पापी, क्रूर, छाया ग्रह आदि नामों से जाना जाता है, अगर कुंडली में यह गलत स्थान पर बैठ जाए तो जीवन में उथल पुथल मचा देता है।

अक्टूबर में खत्म होगी यह युति

ज्योतिष के मुताबिक, वर्तमान में मेष राशि में इस गुरु और राहु की युति योग बनी हुई है, जो अक्टूबर में खत्म होने जा रही है, क्योंकि राहु 30 अक्टूबर को मीन राशि में गोचर कर जाएंगे, जिसके बाद राहु-गुरु का युति योग भंग हो जाएगा और जिन पर गुरु-राहु का युति का विपरित प्रभाव पड़ रहा है वह भी खत्म हो जाएगा, जिससे 3 राशियों को बहुत लाभ मिलेगा।

3 राशियों के लिए लकी साबित होगा युति का खत्म होना

धनु राशि : गुरु- राहु की युति का खत्म होना जातकों के लिए वरदान साबित होगा। भाग्य का साथ और कार्यों में सफलता मिलेगी। रुके अटके कामों को गति मिलेगी। अकास्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है।शेयर बाजार से लाभ मिलने के योग है।सोने की रकम खरीद बेच सकते है, लाभ मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी। परिवार में भी खुशियां रहेंगी। व्यापार में तरक्की और नौकरी में प्रमोशन का लाभ मिल सकता है।बेरोजगारों के लिए समय अनुकूल रहेगा, नए ऑफर मिल सकते है। जमीन-जायदाद के कार्यों से लाभ होगा। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा।

मेष राशि : राहु और गुरू की युति समाप्त होने से जातकों को बड़ा लाभ मिल सकता है। नौकरी और बिजनेस में आर्थिक लाभ होगा। शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी वालों को भी मुनाफे मिल सकता है, आकस्मिक धनलाभ मिलने के योग बनेंगे। समाज में मान- सम्मान बढ़ेगा। निवेश के लिए समय अनुकूल रहेगा, अच्छा लाभ मिल सकता है। अविवाहितों के लिए भी समय उत्तम है, विवाह के प्रस्ताव आ सकते है, कहीं संबंध जुड़ सकता है। विदेश यात्रा के योग बन सकते है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए समय अनुकूल रहेगा।

सिंह राशि : गुरु-राहु की युति खत्म होते ही जातकों को शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी वालों के लिए समय उत्तम रहेगा। कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी ।कार्यों में सफलता मिलने के प्रबल संकेत है। छात्रों के लिए यह समय शानदार रहेगा, परिणाम आपके हित में आएंगे।पहले किए गए निवेश से आर्थिक लाभ मिलेगा। माता-पिता से धन लाभ हो सकता है। अटके हुए काम बहुत जल्द पूरे होंगे।

(Disclaimer : यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों और जानकारियों पर आधारित है, MP BREAKING NEWS किसी भी तरह की मान्यता-जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इन पर अमल लाने से पहले अपने ज्योतिषाचार्य या पंडित से संपर्क करें)

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews