118 दिनों तक 4 राशियों पर बरसेगी गुरू की जमकर कृपा, खुलेंगे भाग्य के द्वार, अपार धनलाभ के प्रबल योग

grah gochar

Jupiter Vakri In Mesh 2023: देवताओं के गुरु बृहस्पति आज 4 सितंबर को 12 सालों बाद अपनी चाल बदलने वाले है। गुरू आज सोमवार शाम को मंगल के स्वामित्व वाली मेष राशि में वक्री होने जा रहे हैं, जो 31 दिसंबर तक वक्री रहेंगे, ऐसे में 3 राशियों को 118 दिन तक गुरू का आर्शावाद मिलेगा, वही धनलाभ के भी प्रबल योग बनेंगे।

गुरू की कृपा से मिलता है बड़ा लाभ

ज्योतिष के मुताबिक, 27 नक्षत्रों में पुनर्वसु, विशाखा, और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र का स्वामित्व गुरु ग्रह को प्राप्त है। बृहस्पति ज्ञान, बुद्धि, विस्तार, आध्यात्मिकता, शिक्षा, धन, धर्म, आध्यात्मिक प्रगति, शिक्षक और गुरु के कारक माने जाते है।यह धनु और मीन राशि के स्वामी होते हैं और कर्क इसकी उच्च राशि है जबकि मकर इनकी नीच राशि मानी जाती है। गुरु ज्ञान, शिक्षक, संतान, बड़े भाई, शिक्षा, धार्मिक कार्य, पवित्र स्थल, धन, दान, पुण्य और वृद्धि आदि के कारक माने जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिस व्यक्ति पर बृहस्पति ग्रह की कृपा बरसती है उस व्यक्ति के अंदर सात्विक गुणों का विकास होता है।

4 राशियों के लिए 118 दिन रहेंगे शुभ

मेष राशि : गुरु ग्रह के उल्टी चाल से जातकों को अगले 118 दिन तक लाभ मिलेगा। कार्यों में सफलता मिलेगी।विवाह के लिए रिश्ते आ सकते है।कहीं संबंध भी जुड़ सकता है। शादीशुदा के लिए समय अच्छा रहेगा, संतान की प्राप्ति हो सकती है।आय के साधन बढ़ेंगे। बेरोजगारों के लिए समय अवसर लेकर आएगा। नई जॉब मिल सकती है, नौकरीवालों को पदोन्नति का लाभ मिल सकता है। वहीं काम- कारोबार में भी उन्नति के आसार है। नौकरीपेशा लोगों को भी कामयाबी हासिल होंगी। वहीं इस समय आपके रुके हुए काम पूरे होंगे।  किस्मत का साथ मिलेगा। आप यात्राएं करेंगे, जो शुभ साबित होंगी।

तुला राशि : देवगुरु बृहस्पति का वक्री होना लाभदायक साबित होने वाला है । नौकरी पेशा लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा, सरकारी नौकरी का लाभ मिलेगा। समाज में मान-सम्मान भी बढ़ेगा।प्रतियोग परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए समय अच्छे परिणाम लेकर आएगा। संपत्ति के संबंध में शुभ समाचार मिलेगा।कार्यों में सफलता और कोर्ट कचहरी के मामलों में भी आपके हित में फैसला आ सकता है।

कर्क राशि : गुरु बृहस्पति का वक्री होना जातकों को लाभकारी साबित हो सकता है।कार्यों में सफलता और करियर में वृद्धि हो सकती है। बेरोजगारों के लिए समय अनुकूल है, नौकरी ने नए अवसर मिल सकते हैं।व्यापारियों को कारोबार में लाभ मिलने के योग है। कोर्ट- कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। बिजनेस वर्ग के लोगों को फायदा मिलेगा, निवेश में भी लाभ मिलने के योग है। नौकरी बदलने का विचार कर सकते हैं, तबादले के योग है, अच्छे ऑफर मिल सकते हैं। 4 सितंबर से आने वाले 118 दिन शुभ साबित हो सकते हैं। करियर में आ रही समस्या दूर होगी और आय के साधन बढ़ेंगे। मान- सम्मान की प्राप्ति होगी। बिजनस में आप कुछ नए आइडिया पर काम कर सकते हैं।

मिथुन राशि : गुरू की उल्टी चाल जातकों के लिए वरदान साबित हो सकती है। आय में वृद्धि, धनलाभ के प्रबल योग है। जातकों को इस समयावधि में विशेष लाभ मिल सकता है। आय में वृद्धि और करियर में उन्नति के योग है।प्रतियोग परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिल सकती है। लंबे समय से रुके और अटके काम बन सकते है। बिजनेस में आ रही समस्याओं से निदान मिलेगा। धन और सम्‍मान में वृद्धि होगी। किसी पुराने निवेश से लाभ हो सकता है। विवाह के योग्य बनेंगे। साथ ही मान- सम्मान की प्राप्ति होगी। वहीं संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही जो शादीशुदा लोग हैं, उनका वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा।

(Disclaimer : यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों और जानकारियों पर आधारित है, MP BREAKING NEWS किसी भी तरह की मान्यता-जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इन पर अमल लाने से पहले अपने ज्योतिषाचार्य या पंडित से संपर्क करें)

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews