Kajari Teej 2023 : कजरी तीज पर करें ये खास उपाय, पूरी होगी हर मनोकामना, सुहागिनों पर बरसेगी कृपा, जानें शुभ मुहूर्त-पूजा विधि

Kajari Teej 2023 : कजरी तीज पर करें ये खास उपाय, पूरी होगी हर मनोकामना, सुहागिनों पर बरसेगी कृपा, जानें शुभ मुहूर्त-पूजा विधि

Kajari Teej 2023 : आज 2 सितंबर को कजरी तीज का त्यौहार मनाया जा रहा है। आज के दिन चंद्र देव की पूजा की जाती है तो बड़ा फल मिलता है। सुहागिन महिलाएं आज के दिन निर्जला व्रत रखती हैं, इसमें भी करवाचौथ की तरफ शाम को चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया जाता है ।  महिलाएं व्रत के दौरान भगवान शिव और मां पार्वती से अपने पति की लंबी आयु, संतान की खुशहाली और परिवार में सुख-शांति की कामना करती हैं।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कजलिया तीज और सातुड़ी तीज के नाम से भी जाना जाता है। कजरी तीज को बड़ा तीज के नाम से जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सबसे पहले कजरी तीज का व्रत देवी पार्वती ने रखा था। कहा जाता है कि यदि कोई कुंवारी कन्या इस व्रत को करती है तो उसको मनचाहा वर प्राप्त होता है। कजरी तीज पर चंद्रमां की उपासना कर उन्हें अर्घ्य दिया जाता है जिससे अच्छा फल प्राप्त होता है।

कजरी तीज 2023 शुभ मुहूर्त

  • भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि का शुभारंभ 01 सितंबर की 11:50 बजे से हो गया है, जिसका समापन 02 सितंबर की रात 10:49 बजे हो जाएगा।
  • चन्द्रोदय का समय शाम 07:44 माना जा रहा है, वही आज रेवती नक्षत्र भी बन रहा है जिसका शुभारंभ दोपहर 12:30 बजे से हो रहा है।
  • कजरी तीज के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 7 बजकर 57 मिनट से सुबह 9 बजकर 31 मिनट तक है।
  •  रात को पूजा के लिए शुभ मुहूर्त 9 बजकर 45 मिनट से रात को 11 बजकर 12 मिनट तक है।

ऐसे करें कजरी तीज की पूजा 

  • कजरी तीज के दिन पूजा के लिए सबसे पहले मां पार्वती और शिवजी की मूर्ति रखें साथ ही एक चौकी भी तैयार करें।
  • पूजा सामग्री के लिए आप पीला वस्त्र, कच्चा सूता, नए वस्त्र, केला के पत्ते, बेलपत्र, भांग, धतूरा, शमी के पत्ते, जनेऊ, जटा नारियल, सुपारी, कलश, अक्षत या चावल, दूर्वा घास, घी, कपूर, अबीर-गुलाल, श्रीफल, चंदन, गाय का दूध, गंगाजल, दही, मिश्री, शहद, पंचामृत रखें।
  • मां पार्वती को सुहाग का सामान अर्पित करने के लिए एक हरे रंग की साड़ी, चुनरी और सोलह श्रृंगार से जुड़े सुहाग के सामान में सिंदूर, बिंदी, चूडियां, महौर, कुमकुम, कंघी, बिछुआ, मेहंदी, दर्पण और इत्र जैसी चीजों को जरूर रखना चाहिए।

कजरी तीज के उपाय

  • अगर किसी महिला के वैवाहिक जीवन में किसी प्रकार की पारिवारिक समस्या चल रही है तो तीज के दिन सूर्यास्त के समय माता पार्वती को श्रृंगार की वस्तुएं अर्पित करती है, तो सभी परेशानियां दूर होती है।
  • अगर किसी महिला की सेहत बार-बार खराब हो जाती है राधा-कृष्ण के मंदिर में जाकर उन्हें मिश्री का भोग लगाएं फिर उसी मिश्री को थोड़े-थोड़े रूप एक सप्ताह तक सेवन करें, इससे लाभ मिलता है।
  • कजरी तीज के दिन काले वस्त्रों का दान करने से धन संबंधी सभी परेशानियां समाप्त हो जाती है और आय के स्रोतों में वृद्धि होने लगती है।
  • अगर जीवन में आर्थिक रूप से उन्नति करना चाहते हैं तो उसके लिए आज के दिन 5 पीली कौड़ियां लेकर एक पीले कपड़े में बांधकर श्री विष्णु के सामने रखें और भगवान की विधिवत पूजा करें। पूजा आदि के बाद उन कौड़ियों को वहां से उठाकर अपनी तिजोरी में रख लें।
  • अगर करियर में आगे बढ़ना चाहते हैं तो दूध, चावल की खीर बनाकर,थोड़ी-सी केसर की पत्तियां डालकर सबसे पहले भगवान श्री विष्णु को भोग लगाएं। उसके बाद प्रसाद के रूप में उस खीर को छोटे बच्चों में बांट दें। साथ ही थोड़ा-सा प्रसाद स्वयं भी ग्रहण कर लें।

(Disclaimer : यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों और जानकारियों पर आधारित है, MP BREAKING NEWS किसी भी तरह की मान्यता-जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इन पर अमल लाने से पहले अपने ज्योतिषाचार्य या पंडित से संपर्क करें)

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews