16 नवंबर तक 3 राशियों का रहेगा गोल्डन टाइम, धन-दौलत में होगी बढ़ोत्तरी, नौकरी-सफलता के खुलेंगे द्वार

mangal

Mars Transit in Libra 2023 : ज्योतिष में ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह की भूमिका सबसे अहम मानी जाती है, मंगल ग्रह को भूमि, साहस, पराक्रम और ऊर्जा का कारक माना गया है, ऐसे में जब भी मंगल ग्रह अपनी चाल में परिवर्तन करते हैं तो मानव, पृथ्वी और राशियों पर बड़ा असर देखने को मिलता है। हाल ही में मंगल ग्रह ने 3 अक्टूबर को अपने मित्र शुक्र की स्वराशि तुला में प्रवेश किया है जो 16 नवंबर तक तुला में ही विराजमान रहेंगे, जिससे 3 राशियों को बेहद लाभ मिलने वाला है।

ज्योतिष के मुताबिक, 3 अक्टूबर को तुला में प्रवेश करने के बाद अब 13 अक्टूबर को मंगल स्वाति नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और 1 नवंबर को विशाखा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। सबसे खास यह है कि केतु पहले से ही तुला राशि में मौजूद है, ऐसे में तुला राशि में मंगल और केतु की युति बनेगी जो 30 अक्टूबर तक रहेगी, इससे भी जातकों पर अच्छा असर पड़ेगा। वहीं, 16 नवंबर को वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

3 राशियों पर रहेगी मंगल की विशेष कृपा

धनु राशि : ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन धनु राशि के लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है।आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और धनलाभ हो सकता है। । करियर में तरक्की और सफलता मिलने के योग है। निवेश से आपके धन में वृद्धि होगी। आय में वृद्धि हो सकती है, आय के नए स्त्रोत बन सकते है। कारोबार से जुड़े लोगों को भी लाभ प्राप्त होगा। लंबे समय से अटका और रुका हुआ धन भी वापस आ सकता है।काम में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। एक्पोर्ट और इंपोर्ट से जुड़ा लोगों को लाभ होगा। प्रापर्टी के लेन- देन, शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में भी लाभ के संकेत है।

सिंह राशि : मंगल का गोचर जातकों के लिए लाभकारी साबित होने वाला है। वाहन और प्रापर्टी खरीदने के योग बनेंगे पैतृक संपत्ति का लाभ मिल सकता है।किस्मत का साथ मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए समय अनुकूल है। मंगल केतु की युति अनुकूल साबित होगी। करियर और व्यापार में तरक्की के योग बनेंगे।विदेश से लाभ मिल सकता है। धन लाभ और आय वृद्धि के प्रबल योग है।करियर के लिए विदेश जाने की योजना बना सकते है। राजनीति के क्षेत्र में सक्रिय लोगों के लिए समय उत्तम रहेगा।सरकारी नौकरी वाले लोगों को पदोन्नति मिल सकती है।

तुला राशि : मंगल का गोचर जातकों के लिए बेहद शुभ साबित होने वाला है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और कार्यों में सफलता मिलेगी। संपत्ति या वाहन की खरीद या बेचने की योजना बना सकते है।पार्टनरशिप में बिजनेस करने वालों के लिए यह समय अच्छा रहेगा। धनलाभ के भी प्रबल योग बनेंगे। करियर के लिए नए रास्‍ते खुल सकते हैं। नया कार्य शुरू कर सकते हैं। आप इस वक्‍त कोई नई प्रॉपर्टी या फिर कोई नया वाहन खरीद सकते हैं।मंगल और केतु की युति से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सेना, पुलिस और खेल जगत से जुड़े लोगों के लिए समय शानदार होने वाला है। व्यापार करने वाले लोगों को भी बड़ा लाभ होगा।

(Disclaimer : यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों और जानकारियों पर आधारित है, MP BREAKING NEWS किसी भी तरह की मान्यता-जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इन पर अमल लाने से पहले अपने ज्योतिषाचार्य या पंडित से संपर्क करें)

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews