18 अक्टूबर से शुरू होगा इन 3 राशियों का गोल्डन टाइम, मंगल-सूर्य बरसाएंगे जमकर कृपा, धन की होगी वर्षा!

Shukra Shani 2026

Mars Sun Enter in Libra 2023 : ज्योतिष में ग्रहों के सेनापति मंगल और ग्रहों के राजा सूर्य ग्रह की भूमिका सबसे अहम मानी जाती है। ज्योतिष में मंगल ग्रह को भूमि, साहस, पराक्रम और ऊर्जा का कारक माना गया है। वही सूर्य ग्रह को ऊर्जा, आत्मा और पिता कारक माना जाता है। कहते है कि अगर मंगल और सूर्य की स्थिति कुंडली में सही है तो जीवन में सुख-समृद्धि आती है, वह हर एक क्षेत्र में कामयाबी, मान-सम्मान और यश की प्राप्ति करता है।

हाल ही में मंगल ग्रह ने 3 अक्टूबर को अपने मित्र शुक्र की स्वराशि तुला में प्रवेश किया है जो 16 नवंबर तक तुला में ही विराजमान रहेंगे, वही 18 अक्टूबर को सूर्य कन्या से निकलकर तुला में प्रवेश करने जा रहे है जो 17 नवंबर तक यही रहेंगे, ऐसे में एक ही राशि में दोनों ग्रहों के आने से मंगल सूर्य की युति बनेगी, वही 19 को बुध भी तुला में गोचर करेंगे, जिससे सूर्य बुध के साथ भी युति बनाएंगे। करीब 1 साल बाद सूर्य और मंगल के तुला में साथ आने पर 3 राशियों को बहुत लाभ मिलने वाला है।

मंगल सूर्य युति का राशियों पर प्रभाव

धनु राशि : सूर्य और मंगल की युति जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकती है। आय में वृद्धि होगी, आय के नए नए स्त्रोत बनेंगे। विदेश जाने के प्रयास में सफलता प्राप्‍त होने की संभावना है। पुराने निवेश से लाभ हो सकता है। वहीं इस दौरान संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में निवेश करने की सोच रहे है तो समय उत्तम है, लाभ मिल सकता है।आपको किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का मौका भी मिल सकता है। इस समय आपकी आर्थिक स्थिति भी काफी अच्छी रहने वाली है।

सिंह राशि : सूर्य और मंगल का संयोग जातकों के लिए हितकारी साबित हो सकता है। साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। व्यापार विदेश से जुड़ा हुआ है तो समय फलदायी साबित हो सकता है, धनलाभ हो सकता है। परिवार भाई- बहनों का सहयोग प्राप्त होगा।सूर्य का गोचर करियर में सफलता लेकर आएगा।लोगों को प्रभावित करने में कामयाब होंगे।तुला में मंगल के रहने से वाहन और प्रापर्टी खरीदने के योग बनेंगे। पैतृक संपत्ति का लाभ मिल सकता है।किस्मत का साथ मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए समय अनुकूल है।

कन्या राशि : सूर्य और मंगल की युति जातकों के लिए शुभ फल देने वाली साबित हो सकती है। अचानक धन का लाभ मिल सकता है। लंबे समय से अटका और रुका धन प्राप्‍त हो सकता है। नए- नए संबंध बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय अनुकूल रहेगा। पदोन्नति, इंक्रीमेंट और तारीख मिलेगी। समाज में मान सम्‍मान मिलेगा। ग मीडिया, मार्केटिंग, शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए समय उत्तम रहेगा। बिजनेस में दोगुना मुनाफा हो सकता है। जो लोग मार्केटिंग, वकालत आदि के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं उनके लिए यह बहुत अच्छा समय है।

(Disclaimer : यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों और जानकारियों पर आधारित है, MP BREAKING NEWS किसी भी तरह की मान्यता-जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इन पर अमल लाने से पहले अपने ज्योतिषाचार्य या पंडित से संपर्क करें)

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews