3 राशियों की किस्मत चमकाएंगे बुध गुरू शनि, बढ़ेगा मान सम्मान, धन-दौलत के संकेत, करियर-नौकरी में तरक्की

grah gochar

Budh guru Shani Dev Vakri : वैदिक ज्योतिष में ग्रहों की चाल का विशेष महत्व माना जाता है। जब भी कोई ग्रह गोचर, उदय, मार्गी या फिर वक्री होते है तो उसका प्रभाव राशियों पर भी पड़ता है।वैदिक ज्योतिष अनुसार,हाल ही में कर्मफल और न्याय प्रदाता शनि देव कुंभ में, व्यापार के दाता बुध देव सिंह में और समृद्धि के दाता गुरु बृहस्पति मेष राशि में वक्री हो गए हैं, जिसका 3 राशियों पर अच्छा प्रभाव देखने को मिलेगा।

जानिए क्या होता है ग्रहों का वक्री होना

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रह जब सामान्य गति से भ्रमण करता है तो उसको मार्गी कहते हैं , जब तीव्र गति से चलता है तो उसको अतिचारी और जब इसी तीव्रता में वह पीछे की ओर चलने लगता है तो उसको वक्री कहते हैं ।हालांकि वास्तविकता की बात करें तो ग्रह कभी पीछे या उल्टे चलते ही नहीं, बल्कि उनकी गति के कारण ऐसाआभास होता है कि वे उल्टी या सीधी चाल चल रहे है, इसी आभास को ग्रहों का वक्री होना कहते हैं। दूसरे शब्दों में कहें तो जब कोई ग्रह उल्टी चाल चलता है तो उसे वक्री कहा जाता है।

 शनि गुरू बुध का वक्री होना 3 राशियों के लिए लकी

कन्या राशि : शनि, बुध और गुरु ग्रह का वक्री होना जातकों के लिए वरदान साबित हो सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार और लाभ मिलने के योग बनेंगे। आकस्मिक धन प्राप्ति हो सकती है। काम लम्बे समय से अटके हुए कामों को गति मिलेगी। वाहन और प्रॉपर्टी भी खरीद सकते है। आपकी वाणी से लोग प्रभावित होंगे, जिसका लाभ मिलेगा।

वृषभ राशि: गुरु, शनि और बुध ग्रह की उल्टी चाल जातकों के लिए फलदायी साबित हो सकता है। बेरोजगारों के लिए समय अच्छा रहेगा, रोजगार के अवसर मिलेंगे। नौकरी का ऑफर आ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को भी पदोन्नति और इंक्रीमेंट का तोहफा मिल सकता है। प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए समय अनुकूल है। पैतृक संपत्ति का भी लाभ प्राप्त हो सकता है।ऑफिस में अधिकारियों का साथ मिलेगा।

धनु राशि : गुरु, शनि और बुध ग्रह का वक्री होना जातकों के लिए शुभ साबित होने वाला है।समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। कारोबार में तरक्की के योग बनेंगे। धर्म कर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। यात्राओं पर जा सकते है, इसका भविष्य में लाभ मिलेगा। परिवार में खुशहाली और सेहत अच्छी रहेगी। बिजनेस में बहुत ज्यादा फायदा देखने को मिलेगा।

(Disclaimer : यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों और जानकारियों पर आधारित है, MP BREAKING NEWS किसी भी तरह की मान्यता-जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इन पर अमल लाने से पहले अपने ज्योतिषाचार्य या पंडित से संपर्क करें)

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews