Grah Gochar 2023: 27 फरवरी को होगा इस ग्रह का गोचर, बनेगा विशेष योग, इन 4 राशियों के लिए होगा शुभ

rajyog

February Budh Grah Gochar 2023 : ज्‍योतिष शास्‍त्र के अनुसार हर ग्रह निश्चित समय में अपनी राशि बदलता है। जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो उसका सीधा प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। इसी कड़ी में अब बुध ग्रह एक बार फिर अपनी चाल बदलने जा रहे है, 27 फरवरी को बुध कुंभ राशि में गोचर करेंगे, इसका 12 राशियों पर अच्छा और बुरा प्रभाव पड़ेगा।

बनेगा विशेष योग

वर्तमान में कुम्भ राशि में सूर्य देव प्रवेश कर चुके हैं और शनि के साथ उनकी युति है, वही इसी कुंभ राशि में 27 फरवरी को बुध भी प्रवेश करेंगे और 16 मार्च तक इसी राशि में रहेंगे। इसके बाद उनका प्रवेश मीन राशि में होगा, जहां देव गुरु बृहस्पति के साथ उनकी युति होगी। सूर्य भी 15 मार्च तक कुंभ में ही रहने वाले हैं ऐसे में 27 फरवरी से 15 मार्च तक कुंभ राशि में सूर्य बुध और शनि की युति होगी सभी राशियों पर विशेष असर डालेगी।

किस राशि पर कैसा असर

मकर राशि Capricorn Zodiac  : गोचर लाभप्रद साबित हो सकता है। इससे आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है और व्यापारियों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। इस समय आपको पुराने निवेश से भी लाभ होगा। सेहत को लेकर सावधानी बरतनी चाहिए। धन-संपत्ति के उलझे हुए मामले सुलझेंगे,व्‍यापार में तेजी आएगी और  पुराने निवेश से भी लाभ होगा।

सिंह राशि Leo Zodiac : राशि परिवर्तन शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। यह गोचर सप्तम भाव में होने जा रहा है। जिसे वैवाहिक जीवन और पार्टनरशिप का स्थान माना गया है। जीवनसाथी से बेहतर तालमेल और कार्यक्षेत्र के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। जो लोग अपने जीवनसाथी के नाम से व्यापार करते हैं यह अवधि उन्हें खूब सफलता दिलाने वाली रहेगी। वहीं इस अवधि में आप पार्टनरशिप का काम भी शुरू कर सकते हैं, जिसमें लाभ के योग हैं।

वृष राशि Taurus Zodiac : करियर और नौकरी के लिए शुभ साबित हो सकता है। काम- कारोबार के मामले में सफलता मिलने के योग बनेंगे। इसके साथ ही व्यापारी वर्ग के लोगों के लिए अनुकुल समय रहेगा। इस दौरान आपके व्यापार में उन्नति हो सकती है।वहीं नौकरीपेशा को नई जिम्मेदारी, प्रमोशन और इंक्रीमेंट के भी योग बन रहे हैं।

कुंभ और मीन राशि- बुध का गोचर इन राशि के जातकों के लिए अच्छा नहीं रहने वाला है। दोनों राशि के जातकों को सावधान रहने की जरूरत है। वाणी पर संयम और धैर्य रखें। सेहत पर ध्यान दें, कोई भी बड़ा जोखिम भरा काम करने से पहले अच्छी तरह से विचार कर लें।

धनु और मेष राशि– मुनाफा होने की संभावना है, लंबे समय से रुके कार्य पूरे होंगे और कारोबार में अच्छा मुनाफा होगा।पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद हल होंगे। मेष राशि वालों के लिए बुध गोचर से बन रहा बुधादित्‍य योग बहुत लाभ देगा। इससे काम में सफलता, नौकरी में नए मौके और वर्कप्‍लेस पर मान-सम्‍मान बढ़ेगा। प्रमोशन व्‍यापार में लाभ और आय वृद्धि के योग बनेंगे।  नौकरी पेशा और व्‍यापारी के लिए लाभदायक और बेराजगारों को नौकरी के योग बनेंगे।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है, MP BREAKING NEWS किसी भी तरह की मान्यता-जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल लाने से पहले अपने ज्योतिषाचार्य या पंडित से संपर्क करें)

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews