Grah Gochar 2023: मई में एक साथ गोचर करेंगे ये बड़े ग्रह, 5 राशियों पर बरसेगी कृपा, धनलाभ-पदोन्नति और नौकरी के योग

grah gochar 2026

May Grah Gochar 2023 :अप्रैल के बाद अब मई महीने में भी ग्रहों का महागोचर होने जा रहा है। अगले महीने एक साथ 3 बड़े ग्रह सूर्य शुक्र और मंगल गोचर करने जा रहे है।खास बात ये है कि ग्रहों के राजा सूर्य का गोचर 15 मई को वृष राशि में होगा, उसी दिन सूर्य की वृष संक्रांति होगी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रह एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते है और विभिन्न प्रकार के योग और युति का निर्माण होता है और राशियों पर भी प्रभाव पड़ता है।

पंचाग के मुताबिक, मई के महीने के आरंभ में 2 मई को शुक्र वृषभ राशि से निकलकर अपने मित्र बुध की राशि मिथुन में प्रवेश करेंगे। इससे मिथुन राशि में शुक्र मंगल का संयोग बनेगा। वही मंगल 10 मई को कर्क राशि राशि गोचर करेंगे। इन दोनों ग्रहों के अलावा मई के महीने में सूर्य भी राशि परिवर्तन करके वृष राशि में आएंगे और मंगल मेष राशि में उदित होकर मार्गी गति से संचार करेंगे।

जानिए राशियों पर प्रभाव

मिथुन राशि : मई में होने वाले ग्रहों के गोचर से जातकों को विशेष लाभ हो सकता है। नौकरी करने वाले लोगों को तरक्की मिल सकती है और धन लाभ से आर्थिक पक्ष मजबूत हो सकता है। अटका धन वापस मिलने के योग है। इसके अलावा प्रॉपर्टी और कोई पैतृक संपत्ति में लाभ मिल सकती है।आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पैतृक संपत्ति के मामले में भी कहीं से शुभ समाचार मिल सकता है। अधूरे कार्य पूर्ण होंगे।

वृश्चिक राशि: जातकों के लिए गोचर फलदायी साबित हो सकता है। काम और नौकरी के लिए अनुकूल समय है।मनचाहे जॉब का प्रस्ताव मिल सकता है। बिजनेस करने वालों को नया निवेश या फिर पार्टनरशिप के लिए भी समय उत्तम है। इससे आप अपने कार्यक्षेत्र में विस्तार कर सकते हैं।खेलकूद प्रतियोगिता से जुड़े खिलाड़‍ियों के लिए यह महीना सबसे शानदार होगा। आपको मनचाही जीत हासिल हो सकती है।

मकर राशि : मई में सूर्य, शुक्र और मंगल का राशि परिवर्तन मकर राशिवालों के लिए अच्छा रहेगा। बैंक बैलेंस में बढ़ोत्तरी हो सकती है। नौकरी करने वालों के लिए अनुकूल समय है, मनचाहा काम और प्रशंसा मिलेगी। धनलाभ और बिजनेस में भी मुनाफे के योग बनेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति होगी । व्यावसायिक क्षेत्र में उन्नति होगी । धन की बचत कर पाने में सफलता मिलेगी।

सिंह राशि : जातकों को विशेष सफलता हासिल हो सकती है । करियर से संबंधित मामलों में लाभ मिलने के योग बन रहे है। नौकरी के कुछ नए ऑफर और पदोन्नति मिल सकती हैं। धन संपत्ति के मामले में भी बेहतर परिणाम प्राप्‍त होंगे।सरकारी क्षेत्र में काम करने वालों को पदोन्नति प्राप्‍त हो सकती है। नई नौकरी और प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के योग है। नौकरी और बिजनेस में समय अनुकूल रहेगा, नई जॉब पा सकते हैं। आपके पद और प्रतिष्ठा में इजाफा होगा।

मीन राशि : जातकों के लिए गोचर अच्छा रहने वाला हो सकता है। वैवाहिक और पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। नए संपर्क बनेंगे और लाभ मिलेगा। आय में वृद्धि होगी और बाहरी स्रोतों से भी लाभ मिलने के योग है। करियर और प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। अचानक धन प्राप्ति हो सकती है, आय के नए स्रोत बनेंगे। बिजनेस और नौकरी के लिए अच्छा समय है, तरक्की मिलेगी।

(Disclaimer : यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है, MP BREAKING NEWS किसी भी तरह की मान्यता-जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल लाने से पहले अपने ज्योतिषाचार्य या पंडित से संपर्क करें)

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews