
Shukra Gochar/Venus Transit in Scorpio : ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, हर एक ग्रह एक निश्चित समय के बाद एक राशि से दूसरी राशि में परिवर्तन करता है, जिसे ग्रह गोचर कहा जाता है। हाल ही मेंभोग, विलास, सौंदर्य , लग्जरी लाइफ के कारक शुक्र ग्रह ने नंवबर में तुला राशि में प्रवेश किया था और अब 25 दिसंबर को मंगल की वृश्चिक राशि में सुबह गोचर करने जा रहे है। जब भी शुक्र चाल बदलते है तो 12 राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव पड़ता है, ऐसे में सोमवार को शुक्र के तुला से वृश्चिक राशि में जाने पर 4 राशियों को बहुत अधिक लाभ मिलेगा।इस दौरान नए साल में शुक्र और मंगल की युति भी देखने को मिलेगी ।
इन राशियों के लिए शुभ होगा शुक्र का गोचर
सिंह राशि : शुक्र का गोचर जातकों के लिए शुभ साबित होने वाला है। वाहन और संपत्ति खरीद सकते है। कारोबार के लिए समय उत्तम है, विस्तार से अच्छा धन लाभ मिलेगा। पार्लर, थियेटर और ड्रामा आदि कामों से जुड़े लोगों के लिए नया साल शानदार होगा। परिवार का माहौल अच्छा होगा। मीडिया और ग्लैमर जगत से जुड़े जातकों को सफलता मिलेगी। सफलता के नए द्वार खुलेंगे। विवाह के योग है, शादी के प्रस्ताव आ सकते है। प्रेम विवाह हो सकता है।नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं, तो इस अवधि में करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। तनाव से मुक्ति मिलेगी।
कर्क राशि : जातकों को इस गोचर से बहुत फायदा होगा। नौकरी में तरक्की मिलने के योग है। प्रमोशन हो सकता है। बिजनेस में भी अच्छे धनलाभ होने की चांस है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा। शिक्षा के क्षेत्र में भी छात्र अच्छा प्रदर्शन करेंगे।वाहन आदि खरीद सकते हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। निवेश करने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है।महिलाओं के लिए यह गोचर शुभ फल लेकर आएगा।
तुला राशि –शुक्र का गोचर जातकों के लिए बेहद शुभ होगा। आपकी वाणी से लोग प्रभावित होंगे।धनलाभ के मार्ग खुलेंगे। आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा, रिश्ते में प्यार बढ़ेगा। आर्थिक रूप से समृद्ध होंगे।ससुराल पक्ष के लोगों से आपको हर प्रकार का सहयोग मिलेगा । पार्टनर के साथ संपत्ति में भी अच्छा खासा इजाफा होगा। आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। कारोबारियों को फंसा हुआ धन मिल सकता है। 2024 में कोई फ्लैट या जमीन खरीद सकते हैं। रिसर्च के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है।
वृषभ राशि : व्यापार की दृष्टि से यह गोचर लाभदायक रहेगा। पार्टनरशिप में व्यापार कर सकते है, भविष्य में लाभ मिलेगा। समाज में सम्मान बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बीतेगा। सुख-सुविधा में वृद्धि देखने को मिलेगी। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम रहेगा।धनलाभ के प्रबल योग बनेंगे। अविवाहितों के लिए समय उत्तम रहेगा, जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं, नए रिश्ते आ सकते है।छोटी यात्रा पर जा सकते है।
(Disclaimer : यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों और जानकारियों पर आधारित है, MP BREAKING NEWS किसी भी तरह की मान्यता-जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इन पर अमल लाने से पहले अपने ज्योतिषाचार्य या पंडित से संपर्क करें)
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

