Shri Mahakaleshwar Temple: क्रिकेटर केएल राहुल पहुंचे उज्जैन, माता – पिता संग लाइन में लगकर बाबा महाकाल के किए दर्शन

Shri Mahakaleshwar Temple: क्रिकेटर केएल राहुल पहुंचे उज्जैन, माता – पिता संग लाइन में लगकर बाबा महाकाल के किए दर्शन

Shri Mahakaleshwar Temple: बुधवार को सुबह उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में भारतीय क्रिकेट टीम के प्रमुख बल्लेबाज और विकेटकीपर केएल राहुल ने अपने परिवार के साथ दर्शन किए। जानकारी के अनुसार राहुल माता – पिता संग बाबा महाकाल की भस्म आरती में भाग लिया। इसके साथ ही उन्होंने परिवार संग करीब दो घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर बाबा का आशीर्वाद लिया।

लगभग दो घंटे तक ध्यान और पूजा-अर्चना में समय बिताया:

केएल राहुल ने भस्म आरती के दौरान गर्भगृह की देहरी से महाकाल के दर्शन किए और उन्होंने लगभग दो घंटे तक ध्यान और पूजा-अर्चना में समय बिताया। प्रतिष्ठित महाकालेश्वर मंदिर में राहुल ने भगवान की कृपा और आशीर्वाद के लिए प्रार्थना की। आपको बता दें इससे कुछ दिन पहले ही भारतीय क्रिकेटर उमेश यादव ने भी परिवार संग बाबा महाकाल के दर्शन किए थे।

महाकाल की पूजा करने के लिए पहुंचे:

जानकारी दे दें की इसके पहले भी, क्रिकेटर राहुल पत्नी अथिया शेट्टी के साथ महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए आये थे। उन्होंने जब गर्भगृह के अंदर जाकर दर्शन किए थे। वहीं अब एक बार फिर इसके बाद राहुल और अथिया शेट्टी व् पूरे परिवार लाइन में लगकर महाकाल की पूजा करने के लिए पहुंचे। केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी पिछले साल जनवरी में हुई थी। इसके बाद से ही वे धार्मिक आयोजनों में अक्सर शामिल होते रहते हैं। उनके दर्शन के बाद दोनों ने मंदिर प्रांगण में दर्शनार्थियों के साथ संवाद किया।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews