भगवान सूर्य पर रखें बच्चे का नाम, मिलेगा सूरज सा तेज और यश

baby care tips

Baby Name: आज के समय में जब भी बच्चों के नाम चुनने की बात आती है तो अधिकतर माता-पिता ऐसे नाम की तलाश करते हैं जो ट्रेंडी भी हो और उसी के साथ इनका कुछ खास मतलब भी निकलता हो। हर व्यक्ति का नाम उसके व्यक्तित्व पर गहरा प्रभाव डालने की क्षमता रखता है। यही वजह है कि नामकरण के समय बहुत ही एहतियात बरतते हुए नाम दिया जाता है।

अगर आपके घर पर भी नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है और आप उसे कुछ खूबसूरत नाम देना चाहते हैं, तो आज हम आपके लिए कुछ ऐसे नाम लेकर आए हैं जो भगवान सूर्य पर आधारित हैं। यह नाम हमेशा ही आपके बच्चे में सूर्य के समान तेज बनाए रखेंगे। तो चलिए ये शानदार नाम और उनके अर्थ जानते हैं।

आदित्य

आदित्य नाम का अर्थ सूरज या फिर उसके सामान रोशनी होता है। ये नाम आपके बच्चे के जीवन को हमेशा प्रकाशवान बनाकर रखेगा।

ईशान

ईशान नाम का अर्थ सूर्य के साथ भगवान शिव भी होता है। इस नाम के जातक उदार प्रवृत्ति के होते हैं और आगे चलकर शासक के तौर पर प्रसिद्ध होते हैं यानी की उच्च पदों को प्राप्त करते हैं।

कवीर

यह भगवान सूर्य का ही एक नाम है जो काफी यूनिक और शानदार है। यह शब्द उन लोगों के लिए उपयोग किया जाता है, जो सम्माननीय होते हैं। इसका अर्थ यह हुआ कि यह नाम आपके बच्चे को हमेशा समाज में सम्मान की प्राप्ति करवाएगा।

आदर्श

आदर्श बेटे के लिए एक खूबसूरत नाम है इस नाम का अर्थ उसूल होता है। ऐसे लोग जो नियम कानून के हिसाब से अनुशासनात्मक रवैया अपनाते हैं उन्हें आदर्श कहा जाता है।

आदित

बेटे के लिए ये बहुत ही खूबसूरत नाम है। अगर आप अपनी संतान के जीवन को नई दिशा देना चाहते हैं तो यह नाम परफेक्ट रहेगा। इस नाम का अर्थ शुरुआत होता है। नाम के मुताबिक ही बच्चों में गुण आते हैं और वह हमेशा आगे बढ़ता है।

चित्रथ

बेटे के लिए बहुत ही यूनिक नाम रहने वाला है। आप बच्चे को कुछ अलग हटकर नाम देना चाहते हैं तो ये बिल्कुल परफेक्ट रहेगा। जिस व्यक्ति के अंदर सूर्य की तरह चमक और तेज होता है उसे चित्रथ कहा जाता है।

आरुष

ये बहुत ही खूबसूरत नाम है जिसका अर्थ सूर्य की पहली किरण होता है। इस नाम के बच्चे शांत प्रवृत्ति के होते हैं और जीवन के हर मोड़ पर संयम के साथ निर्णय लेते हुए आगे बढ़ते हैं।

अरुण

सूर्य का दूसरा नाम अरुण भी है जो बेटे के लिए परफेक्ट रहने वाला है। उगते हुए सूरज को इसी नाम से पहचाना जाता है और यह नाम आपके बच्चे को हमेशा सूरज की तरह चमचमाता हुआ रखेगा।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews