Baby Name: राधा रानी के नामों पर करें बच्ची का नामकरण, यहां देखें कुछ अनोखे नाम

बेटियां माता-पिता के जीवन का सबसे अमूल्य तोहफा होती हैं। अपने बच्चों के लिए माता-पिता हर वह चीज करने को तैयार होते हैं, जो उसके लिए अच्छी है। नामकरण करने के दौरान की सबसे बेहतर नाम ढूंढा जाता है। चलिए आज कुछ प्यारे नाम देखते हैं।
Baby Name

Baby Name: हिंदू धर्म में 16 संस्कार किए जाते हैं। यह सभी संस्कार अलग-अलग तरह के होते हैं, जिसमें से एक नामकरण संस्कार भी होता है। नामकरण संस्कार के दौरान बच्चों को एक सुंदर नाम देकर जीवन भर की पहचान दी जाती है। नामकरण संस्कार से पहले बच्चों का नाम क्या रखा जाए इस बात को लेकर काफी चर्चा होती है।

हर माता-पिता के लिए उनके बच्चे सबसे ज्यादा कीमती होते हैं। सभी अपने बच्चों को सुंदर और अर्थपूर्ण नाम देना चाहते हैं। अगर आपके घर में नन्ही बिटिया का आगमन हुआ है और आप उसका नाम राधा रानी पर रखना चाहते हैं। तो आज हम आपके लिए कुछ प्यारे नाम और उनके अर्थ लेकर आए हैं, जो बच्चियों के लिए बेस्ट रहेंगे।

राम्या

यह बहुत ही यूनिक और प्यारा नाम रहेगा, जो बच्ची को दिया जा सकता है। इस नाम का अर्थ प्यारी और चार्मिंग होता है। अगर आप चाहते हैं कि आपकी बेटी राधा रानी की तरह खूबसूरत हो तो उसे यह नाम दिया जा सकता है।

राधिका

यह पुराना लेकिन बहुत ही खूबसूरत नाम है जो हमेशा ट्रेंड में रहता है। राधा रानी को राधिका के नाम से पहचाना जाता है। यह बेटी के लिए परफेक्ट रहेगा।

बृंदा

अगर आप कोई छोटा लेकिन खूबसूरत नाम ढूंढ रहे हैं तो यह बेस्ट है। राधा रानी का वृंदावन से कनेक्शन है और बृंदा नाम यहीं से निकाल कर आया है।

सत्यपरा

अगर आप अपनी बेटी को कोई आध्यात्मिक नाम देना चाहते हैं तो यह बिल्कुल बेस्ट है। इस नाम का अर्थ सत्य के लिए जीने वाला होता है। बच्ची में अच्छे गुण का विकास करने के लिए यह नाम उसे दिया जा सकता है।

कृष्णवल्लवा

अगर आपको कोई पौराणिक नाम रखना है तो यह बेस्ट रहेगा। यह बहुत यूनिक नाम है जो दरअसल संस्कृत भाषा का है। कान्हा की प्यारी को यही कहा जाता है।

पूर्णा

यह भी एक सुंदर नाम है जो बच्ची के लिए अच्छा रहेगा। इस नाम का अर्थ पूरा और कंप्लीट होता है। जिसके आने से घर खुशियों से भर जाता है उसे यही कहा जाता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews