‘र’ अक्षर से बिटिया को दें सुंदर नाम, यहां देखें ट्रेंडी नामों की लिस्ट

अपने बच्चों को हर माता-पिता परफेक्ट नाम देना चाहते हैं। अगर आपके घर में नन्ही गुड़िया आई है और आप उसके लिए 'र' अक्षर से नाम ढूंढ रहे हैं तो हम कुछ सुंदर नाम लेकर आए हैं।
Baby Name

Baby Name: बेटियां हर घर की रौनक होती हैं। जिस घर में बेटियां रहती हैं वहां पर हमेशा खुशियों की बहार देखी जाती है। अपने नटखट और चुलबुले स्वभाव से नन्ही परियां घर के हर सदस्य को अपना बना लेती हैं।

बेटियों को तो वैसे भी माता लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। यही वजह है कि उनका ध्यान फूलों के किसी कोमल कली की तरह रखा जाता है। बेटियों को खूब लाड प्यार किया जाता है और उनकी हर इच्छा पूरी होती है। घर में नन्हे मेहमान के आगमन के बाद वैसे भी हर किसी की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। इन जिम्मेदारियों में बेहतरीन नाम ढूंढना भी एक काम होता है।

अगर आप अपनी नन्ही परी के लिए कोई नाम ढूंढ रहे हैं तो आज हम सुंदर नाम लेकर आए हैं। हिंदू धर्म में नामकरण वैसे भी जन्म तिथि और समय के आधार पर निकलने वाले शब्द से किया जाता है। अगर आपकी बेटी का नामकरण आप ‘र’ अक्षर पर करना चाहते हैं तो हम कुछ सुंदर नाम और उनके अर्थ बताते हैं।

बेटी के नाम (Baby Name)

रायमा

यह बहुत ही अलग और प्यारा नाम होगा जो आप अपनी बेटी को दे सकते हैं। सभी का प्रिय और खुश रहने वाला यही कहलाता है।

रित्वी

यह बहुत ही सुंदर नाम है जो बेटी के लिए बेस्ट साबित होगा। इस नाम का अर्थ दिव्य ज्ञान होता है जो आपकी बच्ची को बुद्धिमान बनाएगा।

राव्या

यह एक सुंदर नाम रहेगा जो आप अपनी बच्ची को दे सकते हैं। इस नाम का अर्थ पूजनीय और देवी होता है।

रिदा

यह प्यारा नाम है जो बेटी के लिए बेस्ट साबित होगा। इस नाम का अर्थ संतुष्टि और सहमति होता है।

राम्या

इस सुंदर से नाम पर बेटी का नामकरण किया जा सकता है। इस नाम का अर्थ सौंदर्य और आकर्षण होता है।

रेवा

अगर कोई छोटा सा नाम ढूंढ रहे हैं तो यह बिल्कुल बेस्ट है। माता दुर्गा को इसी नाम से पुकारा जाता है। इस नाम का अर्थ नदी सितारा और चंचल होता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews