मंगलवार का व्रत करने से बन जाते हैं बिगड़े हुए काम, संकट मोचन की बनी रहती है कृपा, जानें व्रत नियम, महत्व और पूजा विधि

mangalwar vrat ka mahatv

Mangalwar Vrat: जिस तरह सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी देवताओं को समर्पित रहता है ठीक उसी प्रकार अगर मंगलवार के दिन की बात की जाए तो मंगलवार का दिन भगवान हनुमान को समर्पित रहता है। इस दिन संकट मोचन हनुमान की विधि विधान से पूजा पाठ अर्चना करने के साथ-साथ हनुमान चालीसा का पाठ करने से भक्तों के सभी संकट दूर हो जाते हैं।

मंगलवार व्रत का महत्व

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक उन लोगों को मंगलवार का व्रत जरूर करना चाहिए। जिनकी कुंडली में मंगल ग्रह निर्बल हो और जिसके चलते शुभ फल की प्राप्ति नहीं हो रही हो। मंगलवार का व्रत करने से भगवान हनुमान की कृपा बनी रहती है। यह व्रत रखने से मान-सम्मान, बल साहस की वृद्धि होती है। साथ ही साथ बुरी शक्तियों और भूत प्रेत का दुष्प्रभाव भी खत्म हो जाता है।

व्रत की विधि

मंगलवार व्रत रखने के लिए सूर्योदय से पहले स्नान कर लेना चाहिए। इसके बाद घर की के ईशान कोण में हनुमान जी की मूर्ति या फिर चित्र स्थापित करना चाहिए। लाल वस्त्र धारण करके और हाथ में पानी लेकर व्रत का संकल्प लेना चाहिए। भगवान हनुमान के सामने घी या तेल का दीपक जलाना चाहिए। भगवान हनुमान को फूल अर्पित करना चाहिए। इसके बाद मंगलवार व्रत कथा का पाठ करें। इसके बाद हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का भी पाठ करें। फिर आरती करने के बाद सभी को व्रत का प्रसाद बाटें साथ ही खुद भी ग्रहण करें।

क्या हैं मंगलवार व्रत के नियम

1. मंगलवार के दिन सुबह जल्दी उठकर, स्नान करके, स्वच्छ वस्त्र धारण करने चाहिए।

2. इस दिन भूलकर भी सफेद वस्त्र धारण नहीं करना चाहिए। लाल रंग का वस्त्र सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है।

3. मंगलवार के दिन व्रत में भूलकर भी नमक का सेवन नहीं करना चाहिए। एक समय भोजन खाना चाहिए और एक समय फलहार।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews