‘J’ अक्षर से बच्चों को दें ये प्यारे नाम, यहां जानें इनके खूबसूरत अर्थ

हर माता-पिता अपने बच्चों को सारी चीज बेहतर देना चाहते हैं। नाम भी इनमें से एक चीज है जो सभी अपने बच्चों का बेस्ट से बेस्ट रखना चाहते हैं। अगर आप भी नन्हे मेहमान के लिए नाम ढूंढ रहे हैं तो हम कुछ खूबसूरत नाम लेकर आए हैं जो ज अक्षर से शुरू होते हैं।
Baby Name

Baby Name: हिंदू धर्म में 16 संस्कार किए जाते हैं जिनका काफी महत्व माना गया है। यह ऐसे संस्कार है जिनका हमारे जीवन और भविष्य से बहुत गहरा संबंध होता है। इनमें से एक नामकरण संस्कार भी है जो व्यक्ति को जीवन भर के लिए पहचान देने का काम करता है। नाम हर व्यक्ति की पहचान है और इसे हिंदू धर्म में विशेष नियम कायदों के साथ किया जाता है।

नाम का जीवन में महत्व इसलिए भी माना गया है क्योंकि इसका हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव देखने को मिलता है। हम सभी ने सुना है कि जैसा नाम वैसा काम और कहीं ना कहीं यह बात सच भी है। यही कारण है कि जब भी बच्चों का नामकरण करने की बारी आती है तो माता-पिता ऐसे नाम तलाशते हैं जिनका कुछ खूबसूरत अर्थ निकलता हो। वो चाहते हैं कि अपने बच्चों को ऐसा नाम दे जिसे उसके जीवन पर सकारात्मक असर पड़े। अगर आपके घर में नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है और आप उसके लिए कोई प्यारा नाम ढूंढ रहे हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसे प्यार नाम बताते हैं जो आप अपने बच्चे को दे सकते हैं।

बच्चे के नाम (Baby Name)

जय

यह बहुत ही सुंदर नाम है जो बेटे को दिया जा सकता है। इस नाम का अर्थ जीत और सफलता होता है।

ज्योत्सना

यह बहुत ही सुंदर नाम है जो बेटी के लिए प्यार रहेगा। इस नाम का अर्थ चांदनी और रोशनी होता है।

जयश्री

यह बहुत ही सुंदर नाम है जो सुनने और बोलने में प्यारा लगता है। यह गुजराती इलाकों में काफी ज्यादा उपयोग किया जाता है। इस नाम का अर्थ जीत का जश्न होता है।

जतिन

यह बहुत ही खूबसूरत नाम है जो आप अपने बेटे को दे सकते हैं। इस नाम का अर्थ सत्यवादी होता है अर्थात जो हमेशा सत्य के रास्ते पर चलता है।

जैमिनी

बहुत ही खूबसूरत नाम है जो बेटी के लिए बेस्ट रहेगा। यह हटकर भी है जो आपने नहीं सुना होगा। इसका अर्थ सुंदर फूल होता है।

जयेश

इस प्यार से नाम पर बेटे का नामकरण किया जा सकता है। यह स्वयं भगवान विष्णु का नाम है जो आपके बच्चे के जीवन को खुशियों से भर देगा।

जिनेश

यह बहुत ही प्यारा नाम है जो बेटे के लिए बेस्ट साबित होगा। जो व्यक्ति कभी नहीं हारता और हमेशा विजेता बनता है उसे यही कहा जाता है।

डिस्क्लेमर – इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews