Hindi News

नन्ही परी को दें C से शुरू होने वाले ये क्यूट नाम, इनका अर्थ चुरा लेगा आपका दिल

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
हर माता-पिता और परिवार के लिए बेटियां सबसे कीमती होती है। जब इन नन्ही परियों का घर में आगमन होता है तो हर तरफ खुशियां छा जाती हैं। अगर आपने भी बिटिया का स्वागत किया है तो हम आपको उसके लिए कुछ प्यारे नाम बताते हैं।
नन्ही परी को दें C से शुरू होने वाले ये क्यूट नाम, इनका अर्थ चुरा लेगा आपका दिल

Image Credit: Anna Grant/Shutterstock

बेटियां हर घर की रौनक होती हैं। जिस घर में बच्चियों रहती हैं, वहां हमेशा खुशियों की बहार छाई रहती है। अपनी नन्ही मुस्कान और शैतानी से बेटियां पूरे घर में हंसी खुशी का माहौल बनाकर रखती हैं। माता-पिता जितना लाड प्यार अपनी बेटियों को करते हैं उतना बेटों को भी नहीं करते।

जब घर में नन्ही परी का आगमन होता है तो लक्ष्मी आई है कहा जाता है। बेटियां अपने साथ सुख और सौभाग्य लेकर आती हैं यही कारण है कि उन्हें माता लक्ष्मी का नाम दिया गया है। बच्चियों को किसी कोमल फूल की कली की तरह बड़ा किया जाता है। घर का हर सदस्य उनका खूब ध्यान रखता है।

बिटिया के लिए नाम (Cute Baby Name)

जब घर में नन्हे मेहमान का आगमन होता है तो माता-पिता के साथ पूरे परिवार के जिम्मेदारियां बढ़ जाती है। सभी अपने नन्हे राजकुमार और राजकुमारी को सुंदर नाम देना चाहते हैं। अगर आपके घर में नन्ही बिटिया आई है तो आप उसके लिए कोई ना कोई सुंदर सा नाम जरुर ढूंढ रहे होंगे। चलिए आज C अक्षर से शुरू होने वाले कुछ खास नाम जान लेते हैं।

चहक

नन्ही बिटिया तो वैसे भी आंगन में चहचहाती चिड़िया की तरह होती है जो सभी का दिल जीत लेती है। ऐसे में आप अपनी बच्ची को चहक नाम दे सकते हैं, जिसका अर्थ चहचहाहट और सुंदर ध्वनि होता है।

चार्वी

अगर आपको कोई छोटा सा लेकिन खूबसूरत नाम चाहिए तो यह बिल्कुल बेस्ट रहेगा। यह नाम काफी ट्रेंड में भी रहता है। इस नाम का अर्थ सुंदर और आकर्षक व्यक्तित्व का व्यक्ति होता है।

चाहत

यह भी एक सुंदर नाम है जो प्यारी बिटिया के लिए बेस्ट रहेगा। इस नाम का अर्थ इच्छा और मनोकामना होता है। आप अपनी नन्ही गुड़िया के लिए यह नाम चुन सकते हैं।

चित्रा

नन्ही राजकुमारी के लिए यह नाम भी काफी सही रहने वाला है। इस नाम का अर्थ चित्र, उज्जवल और आकर्षक होता है। स्वर्ग भी इस नाम का एक सुंदर अर्थ है।

चिरूथा

अगर आपको कोई बिल्कुल यूनिक और हटकर नाम चाहिए तो यह परफेक्ट रहने वाला है। इस सुंदर नाम का अर्थ आनंद और खुशी संजोने वाला होता है।

चित्रांगदा

यह प्यारा सा नाम आपको नन्ही गुड़िया को दे सकते हैं। यह एक ट्रेडिशनल और अट्रैक्टिव नाम है। इस नाम का अर्थ रंग-बिरंगे कंगन होता है। यह एक संस्कृत का शब्द है।

छवि

छोटी सी गुड़िया के लिए यह नाम भी बिल्कुल बेस्ट रहेगा। इस नाम का अर्थ प्रतिबिंब और चमक होता है, जो बच्ची के जीवन को खुशियों के उजाले से भर देगा।

चेताली

अगर आप कोई हटकर नाम ढूंढ रहे हैं तो यह परफेक्ट रहने वाला है। इस नाम का अर्थ प्यार से भरा होता है। ये आपकी बच्ची के दिल को भावनाओं और सहानुभूति से भर देगा।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews