अपनी नन्ही परी को दें ये प्यारे निकनेम, हर किसी को आएगा पसंद

हर माता पिता अपने बच्चों के लिए बेस्ट से बेस्ट नाम ढूंढते हैं। अगर आपके घर में नन्ही परी है तो हम आपको उसके लिए कुछ प्यारे नाम बताते हैं।
Mahashivratri Baby Name

Baby Nicknames: हर माता-पिता के लिए उनके बच्चे दुनिया का सबसे कीमती तोहफा होते हैं। जब माता-पिता नन्हे मेहमान को अपने घर में वेलकम करते हैं तब पूरा घर खुशियों से भर जाता है। हर कोई बच्चे की आवभगत में लग जाता है और उसे कंफर्टेबल रखने की पूरी कोशिश की जाती है। उनके लिए कपड़े, खिलौने और जरूरत की हर चीज बेस्ट से बेस्ट लाने की कोशिश की जाती है।

घर में बच्चों के आगमन के बाद मामा, मौसी, बुआ, चाचा को उसके लिए कोई प्यारा सा नाम ढूंढने का काम भी सौंप दिया जाता है। सभी चाहते हैं कि उनके बच्चे का नाम सबसे प्यारा और यूनिक रहे। नामकरण करते समय ऐसे नाम तलाशे जाते हैं जिनका कुछ खूबसूरत अर्थ निकलता है। स्कूल और बाहरी दुनिया में उपयोग में आने वाले नाम के अलावा घर में बच्चों को निकनेम भी दिए जाते हैं। ये नाम उन्हें प्यार से पुकारने के लिए दिए जाते हैं।

अगर आपके घर में किसी नन्ही गुड़िया का आगमन हुआ है और आप उसके लिए कोई प्यारा नाम तलाश रहे हैं तो आज हम आपको कुछ क्यूट निकनेम बताते हैं। इन नामों से आप प्यारी बच्ची को बुला सकते हैं।

कपकेक

अगर आप अपनी नन्ही बेटी को किसी क्यूट निकनेम से बुलाना चाहते हैं तो यह नाम बेस्ट रहेगा।

पूकी

यह भी एक बहुत ही क्यूट निकनेम है जो इन दोनों वैसे भी काफी ज्यादा ट्रेंड कर रहा है। आप चाहे तो अपनी नन्ही परी और छोटी बहन को इस नाम से बुला सकते हैं।

डेज़ी

यह भी एक सुंदर नाम है, जो बेटी को दिया जा सकता है। दरअसल, यह फूल का नाम है जो आपकी बेटी के लिए परफेक्ट रहेगा।

गिगल्स

यह भी एक सुंदर नाम है जो आप अपनी प्यारी बच्ची को दे सकते हैं। इस नाम के अर्थ की बात करें तो इसका मतलब खिलखिलाना होता है।

प्रिंसेस

अपनी नन्ही परी को बहुत से लोग प्रिंसेस बोलते हैं। इस नाम का अर्थ राजकुमारी होता है।

बार्बी

नन्ही परी के लिए यह नाम भी बेस्ट रहने वाला है। बार्बी एक कार्टून कैरेक्टर है, जो लड़कियों के बीच वैसे भी पॉपुलर है।

डिस्क्लेमर – इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews